लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अब उड़ाएंगे हवाई जहाज, उड़ान प्रशिक्षण निदेशालय ने किया सफल घोषित

By एस पी सिन्हा | Updated: June 24, 2025 16:47 IST

ता दें कि कुछ समय पहले, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान तेजप्रताप यादव ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पायलट यूनिफॉर्म में अपनी तस्वीरें साझा की थीं। 

Open in App

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अब हवाई जहाज उड़ाएंगे। दरअसल, उड़ान प्रशिक्षण निदेशालय ने हाल ही में तेजप्रताप यादव समेत 18 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है। अब तेज प्रताप को कमर्शियल पायलट बनने के लिए लाइसेंस कोर्स में दाखिले की अनुमति मिल गई है। तेज प्रताप यादव की एविएशन सेक्टर में पहले से ही रुचि रही है। अब वह बिहार उड्डयन संस्थान में दाखिला लेंगे। बता दें कि कुछ समय पहले, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान तेजप्रताप यादव ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पायलट यूनिफॉर्म में अपनी तस्वीरें साझा की थीं। 

उन्होंने लिखा था कि यदि उनकी पायलट ट्रेनिंग देश के काम आ सकती है, तो वे हर समय तैयार हैं। हालांकि उनके इस पोस्ट पर राजनीतिक हलकों में काफी विवाद भी हुआ था। इसके बाद उन्होंने एक और तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे विमान के अंदर बैठे नजर आए। इस पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया था कि उन्हें भी सीमा पर भारत माता की सेवा करने का अवसर दिया जाए। उन्होंने खुद को एक प्रशिक्षित पायलट और देशसेवा के इच्छुक नागरिक के रूप में पेश किया। तेजप्रताप ने इससे पहले प्राइवेट पायलट लाइसेंस और कमर्शियल पायलट लाइसेंस कोर्स के लिए साक्षात्कार दिया था, जिसमें वे सफल घोषित किए गए। 

उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप ने साल 2023-24 में प्राइवेट पायलट लाइसेंस (पीपीएल) और कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) कोर्स में दाखिले के लिए इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और सफलता हासिल की। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद उड़ान प्रशिक्षण निदेशालय ने उम्मेदवारों की अंतिम सूची जारी की, जिसमें तेजप्रताप का नाम पांचवें स्थान पर है। वे सामान्य वर्ग (यूआर) से सीपीएल कोर्स के लिए चुने गए हैं। बिहार उड़ान संस्थान में अब वे औपचारिक रूप से दाखिला लेकर पायलट बनने का अपना सपना पूरा करेंगे। 

बताया जाता है कि सीपीएल कोर्स के लिए कुल 20 सीटें उपलब्ध थीं, जिनमें अलग-अलग श्रेणियों से 18 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। अब बिहार उड़ान संस्थान में दाखिला लेने के बाद तेज प्रताप को कठिन प्रशिक्षण से गुजरना होगा। सीपीएल कोर्स में उड़ान के तकनीकी पहलुओं, सुरक्षा नियमों और विमान संचालन की बारीकियों को सीखना होगा। यह कोर्स न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण है बल्कि इसमें अनुशासन और समर्पण की भी जरूरत होती है। बता दें कि हाल ही में तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाल दिया गया था।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवआरजेडीबिहारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?