लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी की सुरक्षा में 24 घंटे रहते हैं एनएसजी के घातक कमांडो, जेड प्लस सुरक्षा कवर मिला हुआ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2021 19:31 IST

दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास एक संदिग्ध वाहन में विस्फोटक सामग्री मिलने के दो दिन बाद पुलिस एक अन्य कार की तलाश कर रही है, जिसे मौके पर देखा गया था.

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने अब तक 25 लोगों के बयान दर्ज किए हैं.पुलिस की टीम उस इनोवा कार का पता लगाने की कोशिश कर रही है.दोनों कार गुजरी थी लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.

मुंबईः रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हमेशा सुरक्षारक्षकों से घिरे रहते हैं. उन्हें जेड प्लस सुरक्षा कवर मिला हुआ है.

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के बाद यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा सुरक्षा घेरा है. अब तक केवल 17 लोगों को ही जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है. अंबानी की सुरक्षा में 55 उच्च प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी हमेशा तैनात रहते हैं. इस घेरे में 10 कमांडो नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (एनएसजी) के होते हैं. उनके पास घातक एमपी5 गन होती है.

मुकेश अंबानी की सुरक्षा में निजी सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहते हैं. इनमें एनएसजी के रिटायर्ड कर्मचारियों के अलावा सेना और अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त जवान भी शामिल हैं. --------- हर महीने चुकाते हैं मोटा बिल सुरक्षा का खर्च मुकेश अंबानी को खुद उठाना पड़ता है.

एक अनुमान के मुताबिक, जेड प्लस सुरक्षा के लिए मुकेश अंबानी हर महीने करीब 22 हजार डॉलर (लगभग 16 लाख रुपए) का बिल चुकाते हैं. इस खर्च के अलावा सुरक्षाकर्मियों के रहने-खाने की व्यवस्था भी अंबानी को करनी होती है.

खास बातेंः

अंबानी की सभी कारें हथियारबंद और बुलेटप्रूफ.

अपने घर से बिना सुरक्षा घेरे के बाहर नहीं निकलते.

वर्ष 2013 में दी गई थी जेड सिक्योरिटी.

बाद में नरेंद्र मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर जेड प्लस कर दिया.

जब अंबानी अपने राज्य में होते हैं, तो पूरा सुरक्षा घेरा उनके साथ होता है.

दूसरे राज्य जाने पर कुछ कमांडो उनके साथ चलते हैं और संबंधित राज्य बाकी सुरक्षा के इंतजाम करता है. 

टॅग्स :मुकेश अंबानीमुंबईउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे