लाइव न्यूज़ :

'असली मुद्दा वोट चोरी का है, SIR के जरिए इसे छिपाया जा रहा', MP में बोले राहुल गांधी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2025 11:00 IST

Rahul Gandhi on Vote Chori: गांधी ने कहा कि उनका मानना है कि हरियाणा की तरह मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी 'वोट चोरी' हुई।

Open in App

Rahul Gandhi on Vote Chori: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 'वोट चोरी' पर पर्दा डालने और इसे संस्थागत बनाने का प्रयास है। राहुल गांधी मध्य प्रदेश जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए शनिवार को नर्मदापुरम के पचमढ़ी पहुंचे।

कांग्रेस सांसद ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए दावा किया, ''वोट चोरी एक मुद्दा है और एसआईआर इस पर पर्दा डालने और इसे संस्थागत रूप देने के लिए है।”

निर्वाचन आयोग ने नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में चार नवंबर को मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू किया था। गांधी ने कहा कि उनका मानना है कि हरियाणा की तरह मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी 'वोट चोरी' हुई।

उन्होंने कहा, “कुछ दिन पहले, मैंने हरियाणा में वोट चोरी पर एक प्रस्तुति दी थी और मैंने स्पष्ट रूप से देखा कि वोट चोरी हो रही है। 25 लाख वोट चोरी हुए, हर 8 में से 1 वोट चोरी हो गया।”

उन्होंने कहा, "इसे देखने के बाद, आंकड़ों को देखने के बाद, मेरा मानना है कि मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी ऐसा ही हुआ यह भाजपा और निर्वाचन आयोग की प्रणाली है।” पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि उनके पास और भी सबूत हैं, जिन्हें वह धीरे-धीरे सामने लाएंगे।

उन्होंने कहा, “लेकिन मेरा मुद्दा वोट चोरी का है। एसआईआर अब यह इस पर पर्दा डालने और व्यवस्था को संस्थागत बनाने का प्रयास है।” यह पूछे जाने पर कि क्या वह भविष्य में इस तरह के और खुलासे करेंगे, गांधी ने कहा, “हमारे पास बहुत सारी अलग-अलग सूचनाएं, बहुत विस्तृत जानकारी है और हम इसे जारी करेंगे।”

उन्होंने कहा, “लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है, आंबेडकर के संविधान पर हमला किया जा रहा है। मोदी जी (प्रधानमंत्री), अमित शाह जी (केंद्रीय गृह मंत्री) और ज्ञानेश जी (मुख्य निर्वाचन आयुक्त) मिलजुल कर ऐसा कर रहे हैं। इस वजह से देश को बहुत नुकसान हो रहा है। भारत माता का नुकसान हो रहा है।” 

टॅग्स :राहुल गांधीचुनाव आयोगकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJorhat Assembly Election Results 2026 Updates: 23182 वोट से हारे गौरव गोगोई?, हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने हराया?

भारतUmreth Assembly Bypoll Election Results: 30743 वोट से जीत, भाजपा उम्मीदवार हर्षदभाई परमार को 85500 और कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी भृगुराजसिंह चौहान को 54757 मत

भारतDHARMANAGAR Bypoll result: 18290 वोट से मारी बाजी, चक्रवर्ती ने अमिताभ दत्ता को हराया

भारतKoridang Bypoll election result 2026: 3123 वोट से जीत?, बीजेपी के दाओचिर आई इम्चेन ने मारी बाजी

भारतBye Election Results 2026: 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में बीजेपी 4 सीटों में आगे, बारामती से सुनेत्रा अजित पवार 61917 वोटों से आगे

भारत अधिक खबरें

भारत'पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमेशा याद रखे जाएंगे': पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया

भारतWest Bengal Results 2026: जमुड़िया में टीएमसी कार्यालय में लगाई गई आग, भाजपा समर्थकों पर आगजनी का आरोप

भारतपांच राज्यों के चुनावी नतीजों से बदलेगी अब यूपी की चुनावी चाल! हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी उपयोगिता साबित की अब योगी की बारी

भारतभाजपा उम्मीदवार सूर्य कुमार शर्मा विधान परिषद की सीट पर की निर्विरोध जीते, प्राप्त किया जीत का प्रमाणपत्र

भारतदिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: आज रात 10 बजे तक कई रास्ते बंद? चुनाव नतीजों के बीच पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी