लाइव न्यूज़ :

West Bengal Election Results: बीजेपी खाते में 195 और ममता बनर्जी के पास 95, रुझान में गई ममता बनर्जी सरकार?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 4, 2026 11:47 IST

West Bengal Election Results: निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक आंकड़ा जारी किया है। डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देWest Bengal Election Results:West Bengal Election Results:West Bengal Election Results:

कोलकाता:  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना जारी रहने के बीच विभिन्न टेलीविजन चैनलों द्वारा प्रसारित शुरुआती रुझानों में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर मामूली बढ़त हासिल करती दिखी। निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक आंकड़ा जारी किया है। डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो चुकी है। भाजपा 156 पर आगे हैं। ममता बनर्जी 84 सीट पर हैं।

तृणमूल करीब 95 सीट पर आगे है जबकि भाजपा 195 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। दोनों दलों के बीच करीबी मुकाबला है। राज्य की 293 विधानसभा सीट के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार, सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू की गई। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई।

उपचुनाव: पांच राज्य की सात विधानसभा सीट पर मतगणना जारी

पांच राज्य की सात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे से जारी है। गुजरात की उमरेठ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना आणंद जिले के वल्लभ विद्यानगर स्थित बीजेवीएम कॉलेज परिसर में डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू हुई।

असम में हिमंत व गौरव ने शुरुआती बढ़त हासिल की

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा जालुकबारी और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए हैं। टेलीविजन चैनलों में प्रसारित शुरुआती रुझानों में यह जानकारी दी गई। असम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। असम जातीय परिषद के अध्यक्ष लुरिंज्योति गोगोई भी खोवांग में आगे हैं।

चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता प्रद्युत बोरदोलोई और भूपेन बोरा क्रमश: दिसपुर और बिहपुरिया विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई, जिसमें सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई।

टॅग्स :विधानसभा चुनावपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावममता बनर्जीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Election results 2026: आरजी कर पीड़ित की मां और भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ पानीहाटी में 6,892 वोटों के साथ आगे

भारतपीएम मोदी आज शाम 6 बजे करेंगे भाजपा मुख्यालय का दौरा, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

भारतKoridang Bypoll election result 2026: 3123 वोट से जीत?, बीजेपी के दाओचिर आई इम्चेन ने मारी बाजी

भारतहुमायूं कबीर का ममता बनर्जी पर हमला, जनता को धोखा दिया और उनका धन लूटा

भारतसिनेमा से सियासत के 'जननायक' तक, 2 साल में विजय कैसे बने तमिलनाडु की राजनीति के हीरो? जानें पूरी कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतलंदन किड्स प्रीस्कूल बनतालाब, जम्मू में विस्तार, आधुनिक प्रीस्कूल और EYFS पाठ्यक्रम के साथ नई पहल

भारतTamil Nadu Elections results 2026: शुरुआती रुझानों में हिन्दुत्व का समूल नाश करने वाले उदयनिधि स्टालिन पीछे, सीएम एमके स्टालिन का भी बुरा हाल

भारतMaharashtra By-Election Results 2026: अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा 70369 वोट से आगे, दूसरे स्थान पर घुटुकडे सर को 273 वोट

भारतBye Election Results 2026: 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में बीजेपी 4 सीटों में आगे, बारामती से सुनेत्रा अजित पवार 61917 वोटों से आगे

भारतPANIHATI Election Results 2026 Updates: 2763 वोट से आगे आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या मामले की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ