Jorhat Assembly Election Results 2026 Updates: 23182 वोट से हारे गौरव गोगोई?, हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने हराया?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 4, 2026 14:27 IST2026-05-04T14:19:52+5:302026-05-04T14:27:46+5:30

Jorhat Assembly Election Results 2026 Live Updates: 

Jorhat Assembly Election Results 2026 Live Updates Gaurav Gogoi lost 23182 votes defeated by Hitendra Nath Goswami count 69439 | Jorhat Assembly Election Results 2026 Updates: 23182 वोट से हारे गौरव गोगोई?, हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने हराया?

Jorhat Assembly Election Results 2026 Updates: 23182 वोट से हारे गौरव गोगोई?, हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने हराया?

HighlightsJorhat Assembly Election Results 2026 Live Updates: Jorhat Assembly Election Results 2026 Live Updates: Jorhat Assembly Election Results 2026 Live Updates: 

Jorhat Assembly Election Results 2026 Live Updates: असम की जोरहाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई 23182 वोट से हार गए हैं। गौरव को 46257 वोट मिले हैं। 43 वर्षीय स्नातकोत्तर गोगोई के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है। भाजपा के मौजूदा विधायक हितेंद्र नाथ गोस्वामी 69439 वोट मिले। दोनों के बीच का अंतर 23182 वोटों का है। असम की 126 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है, जहां बहुमत के लिए 64 सीटों की आवश्यकता है। भाजपा के पास 78 सीटें हैं, जिनमें से 77 सीटों पर उसे बढ़त हासिल है।

एक सीट पहले ही उसके पक्ष में घोषित हो चुकी है। कांग्रेस के पास 26 सीटें हैं और सभी में उसे बढ़त प्राप्त है। यदि शेष दौर के मतदान में भाजपा की मौजूदा बढ़त बरकरार रहती है, तो बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए उसे 14 और सीटों की आवश्यकता है।

असम में भी चुनावी प्रक्रिया काफी गहमा-गहमी भरी रही। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा शर्मा के नेतृत्व में भाजपा 126 में से 74 सीटों पर बढ़त के साथ लगातार दूसरी बार जीत की ओर बढ़ती दिख रही है, जबकि कांग्रेस 23 सीटों पर आगे है। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी रहने के बीच, पूर्वी भारत भगवा रंग में रंगता हुआ नजर आ रहा है।

असम में फिर से राजग सरकार-

असम में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 97 सीट पर आगे, जबकि कांग्रेस 26 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। निर्वाचन आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई। निर्वाचन आयोग ने राज्य की 126 सीट में से 114 सीटों के रुझान जारी किए हैं, जिनमें भाजपा 78 सीट पर आगे है, जबकि गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद (अगप) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) क्रमशः सात और नौ सीट पर आगे हैं।

Web Title: Jorhat Assembly Election Results 2026 Live Updates Gaurav Gogoi lost 23182 votes defeated by Hitendra Nath Goswami count 69439

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे