Umreth Assembly Bypoll Election Results: 30743 वोट से जीत, भाजपा उम्मीदवार हर्षदभाई परमार को 85500 और कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी भृगुराजसिंह चौहान को 54757 मत
By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 4, 2026 13:59 IST2026-05-04T13:51:02+5:302026-05-04T13:59:56+5:30
Umreth Assembly Bypoll Election Results: भाजपा ने नागालैंड की कोरिडांग और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट जीत ली है। गुजरात के उमरेठ में भी उसे बड़ी जीत हासिल की।

Umreth Assembly Bypoll Election Results
Umreth Assembly Bypoll Election Results: गुजरात के उमरेठ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्षदभाई परमार ने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी भृगुराजसिंह चौहान को 30743 वोट से हराया। आनंद जिले के वल्लभ विद्यानगर स्थित बीजेवीएम कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुआ। परमार को 85500 और चौहान को 54757 वोट प्राप्त हुए। गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा की सात विधानसभा उपचुनाव सीटों के नतीजे अब स्पष्ट हो चुके हैं। भाजपा ने नागालैंड की कोरिडांग और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट जीत ली है। गुजरात के उमरेठ में भी उसे बड़ी जीत हासिल की।
#WATCH | Delhi: At the party headquarters, BJP leaders relish rasgulla and poha as they celebrate the performance of BJP-NDA in the Assembly elections in 4 states and 1 UT. pic.twitter.com/6XKSGnsSFA
— ANI (@ANI) May 4, 2026
#WATCH | Crackers being burst in celebration at the BJP HQ in Delhi, as the party workers celebrate the performance of the BJP-NDA in the Assembly elections in 4 states and 1 UT. pic.twitter.com/m1YuzN25pL
— ANI (@ANI) May 4, 2026
कर्नाटक में कांग्रेस बागलकोट और दावनगेरे दक्षिण दोनों सीटों पर जीत हासिल करने की राह पर है, जबकि महाराष्ट्र में बारामती और राहुरी सीटों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के साथ 9 अप्रैल को हुए ये उपचुनाव हुए थे।
उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार के निधन के बाद खाली हुई बारामती सीट प्रमुख चुनावी मैदान बनी हुई है। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संभावित जीत की ओर बढ़ती दिख रही है, जहां वह 194 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस 94 सीटों पर आगे है।
निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, असम में भी भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर से अग्रसर नजर आ रही है। तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) शानदार शुरुआत करती दिख रही है और 109 सीटों पर आगे है, वहीं सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम( द्रमुक) तीसरे स्थान पर खिसकती नजर आ रही है।
पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी रहने के बीच, पूर्वी भारत भगवा रंग में रंगता हुआ नजर आ रहा है। विधानसभा चुनाव 2026 में सबकी नजर पश्चिम बंगाल पर है जहां ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी का लंबे समय से दबदबा रहा है और जो अब भाजपा की पहुंच में नजर आ रहा है।