लाइव न्यूज़ :

Umreth Assembly Bypoll Election Results: 20818 वोट से आगे बीजेपी, कांग्रेस के भृगुराजसिंह चौहान पीछे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 4, 2026 11:14 IST

Umreth Assembly Bypoll Election Results LIVE:

Open in App
ठळक मुद्देUmreth Assembly Bypoll Election Results LIVE:Umreth Assembly Bypoll Election Results LIVE:Umreth Assembly Bypoll Election Results LIVE:

Umreth Assembly Bypoll Election Results LIVE: गुजरात के उमरेठ विधानसभा क्षेत्र में हर्षदभाई गोविंदभाई परमार 20818 वोट से आगे हैं। बीजेपी प्रत्याशी को 52360 वोट मिले हैं। कांग्रेस के भृगुराजसिंह चौहान को 31542 वोट मिले हैं। पांच राज्य की सात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे से जारी है। गुजरात की उमरेठ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना आणंद जिले के वल्लभ विद्यानगर स्थित बीजेवीएम कॉलेज परिसर में डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू हुई।

असम में राजग 87, कांग्रेस 21 सीट पर आगे: निर्वाचन आयोग

असम में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 87 सीट पर आगे, जबकि कांग्रेस 21 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। निर्वाचन आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई। निर्वाचन आयोग ने राज्य की 126 सीट में से 114 सीटों के रुझान जारी किए हैं, जिनमें भाजपा 71 सीट पर आगे है, जबकि गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद (अगप) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) क्रमशः सात और नौ सीट पर आगे हैं।

इसके अनुसार कांग्रेस 21 सीट पर आगे है, जबकि उसकी सहयोगी असम जातीय परिषद (अजाप) और रायजोर दल एक-एक सीट पर आगे हैं। एआईयूडीएफ दो, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और झारखंड मुक्ति मोर्चा एक-एक निर्वाचन क्षेत्र में आगे हैं। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई क्रमशः जालुकबारी और जोरहाट विधानसभा क्षेत्रों में आगे हैं।

अजाप अध्यक्ष लुरिंज्योति गोगोई खोवांग में आगे हैं, जबकि रायजोर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई शिवसागर में आगे हैं, जिसका उन्होंने निवर्तमान विधानसभा में एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में प्रतिनिधित्व किया था। राजग के सहयोगी अगप के अध्यक्ष अतुल बोरा एवं कार्यकारी अध्यक्ष केशव महंत क्रमशः बोकाखाट और कलियाबोर में आगे हैं।

चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता प्रद्युत बोरदोलोई और भूपेन बोरा क्रमशः दिसपुर और बिहपुरिया निर्वाचन क्षेत्रों में आगे हैं। मंत्री रानोज पेगू, पीयूष हजारिका, अशोक सिंघल, प्रशांत फूकन और विमल बोरा भी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए हैं। राजग सहयोगी बीपीएफ भी तीन निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है।

टॅग्स :उपचुनावगुजरातचुनाव आयोगBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKoridang Bypoll election result 2026: 3123 वोट से जीत?, बीजेपी के दाओचिर आई इम्चेन ने मारी बाजी

भारतहुमायूं कबीर का ममता बनर्जी पर हमला, जनता को धोखा दिया और उनका धन लूटा

भारतBye Election Results 2026: 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में बीजेपी 4 सीटों में आगे, बारामती से सुनेत्रा अजित पवार 61917 वोटों से आगे

भारतAssam Election Results 2026 Updates: बीजेपी 99 और कांग्रेस 25 सीट पर आगे?, 126 सीट पर काउंटिंग जारी 

भारतWest Bengal Election Results: बीजेपी खाते में 195 और ममता बनर्जी के पास 95, रुझान में गई ममता बनर्जी सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Elections results 2026: शुरुआती रुझानों में हिन्दुत्व का समूल नाश करने वाले उदयनिधि स्टालिन पीछे, सीएम एमके स्टालिन का भी बुरा हाल

भारतसिनेमा से सियासत के 'जननायक' तक, 2 साल में विजय कैसे बने तमिलनाडु की राजनीति के हीरो? जानें पूरी कहानी

भारतMaharashtra By-Election Results 2026: अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा 70369 वोट से आगे, दूसरे स्थान पर घुटुकडे सर को 273 वोट

भारतPANIHATI Election Results 2026 Updates: 2763 वोट से आगे आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या मामले की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ

भारतक्षमा-करुणा ही बुद्ध की वास्तविक ताकत, शांति, सह-अस्तित्व और करुणा विषय पर विचार गोष्ठी