भाजपा उम्मीदवार सूर्य कुमार शर्मा विधान परिषद की सीट पर की निर्विरोध जीते, प्राप्त किया जीत का प्रमाणपत्र

By एस पी सिन्हा | Updated: May 4, 2026 17:45 IST2026-05-04T17:45:50+5:302026-05-04T17:45:50+5:30

उल्लेखनीय है कि अरविंद शर्मा को यह नई जिम्मेदारी मिलने को उनके लंबे समय से संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों के प्रतिफल के रूप में देखा जा रहा है।

BJP candidate Surya Kumar Sharma won the Legislative Council seat unopposed and received his victory certificate | भाजपा उम्मीदवार सूर्य कुमार शर्मा विधान परिषद की सीट पर की निर्विरोध जीते, प्राप्त किया जीत का प्रमाणपत्र

भाजपा उम्मीदवार सूर्य कुमार शर्मा विधान परिषद की सीट पर की निर्विरोध जीते, प्राप्त किया जीत का प्रमाणपत्र

पटना:बिहार में भाजपा विधायक मंगल पांडेय के द्वारा विधान परिषद से दिए गए इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर पार्टी उम्मीदवार सूर्य कुमार शर्मा उर्फ अरविंद शर्मा ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। सोमवार को उन्हें आधिकारिक तौर पर जीत का प्रमाणपत्र सौंप दिया गया, जिसके बाद भाजपा खेमे में उत्सव का माहौल है। निर्वाचित होने के बाद अरविंद शर्मा ने जीत का प्रमाणपत्र प्राप्त किया।

इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे जनहित के मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाएंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संकल्पित रहेंगे। 

उल्लेखनीय है कि अरविंद शर्मा को यह नई जिम्मेदारी मिलने को उनके लंबे समय से संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों के प्रतिफल के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा ने एक अनुभवी और समर्पित चेहरे को सदन में भेजकर कार्यकर्ताओं के बीच यह संदेश दिया है कि संगठन के प्रति वफादारी को हमेशा प्राथमिकता दी जाएगी। 

वहीं, अरविंद शर्मा की जीत की खबर मिलते ही भाजपा कार्यालय और उनके समर्थकों के बीच भारी उत्साह देखा गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारेबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं का मानना है कि शर्मा के विधान परिषद पहुंचने से संगठन को न केवल सदन के भीतर मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए भी कैडर का मनोबल ऊंचा होगा।

Web Title: BJP candidate Surya Kumar Sharma won the Legislative Council seat unopposed and received his victory certificate

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे