लाइव न्यूज़ :

Umreth Assembly Bypoll Election Results: 30743 वोट से जीत, भाजपा उम्मीदवार हर्षदभाई परमार को 85500 और कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी भृगुराजसिंह चौहान को 54757 मत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 4, 2026 13:59 IST

Umreth Assembly Bypoll Election Results: भाजपा ने नागालैंड की कोरिडांग और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट जीत ली है। गुजरात के उमरेठ में भी उसे बड़ी जीत हासिल की।

Open in App
ठळक मुद्देUmreth Assembly Bypoll Election Results:Umreth Assembly Bypoll Election Results:Umreth Assembly Bypoll Election Results:

Umreth Assembly Bypoll Election Results: गुजरात के उमरेठ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्षदभाई परमार ने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी भृगुराजसिंह चौहान को 30743 वोट से हराया। आनंद जिले के वल्लभ विद्यानगर स्थित बीजेवीएम कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुआ। परमार को 85500 और चौहान को 54757 वोट प्राप्त हुए। गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा की सात विधानसभा उपचुनाव सीटों के नतीजे अब स्पष्ट हो चुके हैं। भाजपा ने नागालैंड की कोरिडांग और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट जीत ली है। गुजरात के उमरेठ में भी उसे बड़ी जीत हासिल की।

कर्नाटक में कांग्रेस बागलकोट और दावनगेरे दक्षिण दोनों सीटों पर जीत हासिल करने की राह पर है, जबकि महाराष्ट्र में बारामती और राहुरी सीटों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के साथ 9 अप्रैल को हुए ये उपचुनाव हुए थे।

उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार के निधन के बाद खाली हुई बारामती सीट प्रमुख चुनावी मैदान बनी हुई है। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संभावित जीत की ओर बढ़ती दिख रही है, जहां वह 194 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस 94 सीटों पर आगे है।

निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, असम में भी भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर से अग्रसर नजर आ रही है। तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) शानदार शुरुआत करती दिख रही है और 109 सीटों पर आगे है, वहीं सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम( द्रमुक) तीसरे स्थान पर खिसकती नजर आ रही है।

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी रहने के बीच, पूर्वी भारत भगवा रंग में रंगता हुआ नजर आ रहा है। विधानसभा चुनाव 2026 में सबकी नजर पश्चिम बंगाल पर है जहां ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी का लंबे समय से दबदबा रहा है और जो अब भाजपा की पहुंच में नजर आ रहा है।

टॅग्स :उपचुनावगुजरातBJPकांग्रेसअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार मंत्रिमंडल विस्तारः 6 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, पीएम नरेंद्र मोदी होंगे शामिल?

भारतJorhat Assembly Election Results 2026 Updates: 23182 वोट से हारे गौरव गोगोई?, हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने हराया?

भारतDHARMANAGAR Bypoll result: 18290 वोट से मारी बाजी, चक्रवर्ती ने अमिताभ दत्ता को हराया

भारतWest Bengal Election results 2026: आरजी कर पीड़ित की मां और भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ पानीहाटी में 6,892 वोटों के साथ आगे

भारतपीएम मोदी आज शाम 6 बजे करेंगे भाजपा मुख्यालय का दौरा, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा क्षेत्र उपचुनावः 121528 वोट से आगे सुनेत्रा पवार?, कहा-अजित पवार के प्रति विश्वास, प्यार और दादा के प्रति संवेदना, वीडियो

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

भारतकॉर्पोरेट गवर्नेंस में निर्णायक बदलाव: भारतीय न्याय प्रणाली ने बढ़ाई जवाबदेही की रफ्तार

भारतविजय के घर पर जश्न का माहौल, सभी सदस्यों ने सीटी बजाते हुए तमिलनाडु के लोगों का शुक्रिया अदा किया

भारतVIDEO: विजय के घर पहुँचीं तृषा कृष्णन, तमिलनाडु चुनाव में TVK की बढ़ती ताकत के बीच हुई खास मुलाकात