लाइव न्यूज़ :

West Bengal Vidhan Sabha Result 2026: बंगाल में 182 सीटों पर AJUP के उम्मीदवार, हुमायूं कबीर बिगाड़ रहे ममता का 'खेल'

By अंजली चौहान | Updated: May 4, 2026 11:24 IST

Humayun Kabir Party Vidhan Sabha Seats Result:आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक और रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार हुमायूँ कबीर कहते हैं, "...आम जनता उन्नयन पार्टी के जिन भी उम्मीदवारों को जीत मिलेगी

Open in App

Humayun Kabir Party Vidhan Sabha Seats Result: चुनाव आयोग आज सुबह से पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना कर रही है। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहा है, बंगाल में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। टीएमसी के पूर्व दिग्गज नेता हुमायूं कबीर ने अपनी नई 'आम जनता उन्नयन पार्टी' (AJUP) के साथ राज्य की 182 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विजय रथ को चुनौती दे दी है। जानकारों का मानना है कि कबीर की यह सक्रियता सीधे तौर पर टीएमसी के पारंपरिक अल्पसंख्यक वोट बैंक में सेंध लगा सकती है, जिससे कई सीटों पर 'खेला' बिगड़ना तय है।

मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें है जिनमें जीत के लिए 148 का आंकड़ा पार करना जरूरी है। 

मतगणना के बीच एजेयूपी के संस्थापक और रेजिनगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार हुमायूं कबीर ने कहा, "हम 2-3 घंटे इंतजार कर सकते हैं, उसके बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। हमें बहुत जल्द रुझान पता चल जाएगा। मतगणना अधिकारी मतगणना केंद्र पहुंच चुके हैं। मैं भी वहां गया था। सब ठीक है।"

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, ताजा रुझानों को देखे तो ममता की पार्टी से निकले हुमायूं कबीर की पार्टी एक सीट से आगे चल रही है। वहीं, टीएमसी 69 सीटों पर पकड़ बनाए हुए हैं।

हुमायूं कबीर जो कि मुर्शिदाबाद के रेजीनगर और नौदा सीटों पर बतौर एजेयूपी के उम्मीदार के तौर पर मैदान में है। यहां मुकाबला काफी दिलचस्प है क्योंकि टीएमसी से निकलने के बाद ये पहली बार है कि हुमायूं कबीर चुनावी रण में हैं। 

रेजीनगर सीट पर हुमायूँ कबीर 5,495 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, पहले दौर की गिनती के बाद मुर्शिदाबाद और नबग्राम विधानसभा सीटों पर BJP आगे है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल से आए शुरुआती रुझान तृणमूल कांग्रेस के लिए अच्छे नहीं रहे, क्योंकि BJP पूरे राज्य में कड़ी टक्कर दे रही है। BJP करीब 150 सीटों पर आगे चल रही थी, जबकि TMC सिर्फ़ 120 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए थी। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावMamta BanerjeeHumayun Kabir
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहुमायूं कबीर का ममता बनर्जी पर हमला, जनता को धोखा दिया और उनका धन लूटा

भारतसिनेमा से सियासत के 'जननायक' तक, 2 साल में विजय कैसे बने तमिलनाडु की राजनीति के हीरो? जानें पूरी कहानी

भारतPANIHATI Election Results 2026 Updates: 2763 वोट से आगे आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या मामले की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ

भारतBJP ने बहुमत पार किया, कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बांटीं, भवानीपुर में ममता बनर्जी आगे

भारतAssam Election Results 2026 Updates: बीजेपी 99 और कांग्रेस 25 सीट पर आगे?, 126 सीट पर काउंटिंग जारी 

भारत अधिक खबरें

भारतKoridang Bypoll election result 2026 LIVE: 3123 वोट से जीत?, बीजेपी के दाओचिर आई इम्चेन ने मारी बाजी

भारतTamil Nadu Elections results 2026: शुरुआती रुझानों में हिन्दुत्व का समूल नाश करने वाले उदयनिधि स्टालिन पीछे, सीएम एमके स्टालिन का भी बुरा हाल

भारतMaharashtra By-Election Results 2026: अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा 70369 वोट से आगे, दूसरे स्थान पर घुटुकडे सर को 273 वोट

भारतBye Election Results 2026: 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में बीजेपी 4 सीटों में आगे, बारामती से सुनेत्रा अजित पवार 61917 वोटों से आगे

भारतक्षमा-करुणा ही बुद्ध की वास्तविक ताकत, शांति, सह-अस्तित्व और करुणा विषय पर विचार गोष्ठी