Baramati: चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना के साथ-साथ महाराष्ट्र के बारामती और राहुरी विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनावों के लिए भी मतगणना जारी है। अजीत पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट की सुनेत्रा पवार ने बारामती विधानसभा क्षेत्र में बढ़त बना ली है। सुनेत्रा पवार 36218 वोट से आगे हैं और राहुरी में अक्षय करदिले 29675 वोट से आगे हैं।
वहीं, अहिल्यानगर जिले के राहुरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार अक्षय करदिले आगे चल रहे हैं। अजीत पवार के निधन के बाद बारामती सीट खाली हुई थी। एनसीपी ने उपचुनाव में उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को उम्मीदवार बनाया था। अजीत पवार के निधन के बाद बनी सहानुभूति की लहर के चलते किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल ने उनके खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारा।
जिससे उनकी जीत लगभग तय हो गई थी। अहिल्यानगर जिले के राहुरी निर्वाचन क्षेत्र में विधायक शिवाजीराव करदिले के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। भारतीय जनता पार्टी ने उनके बेटे अक्षय करदिले को मैदान में उतारा, जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गुट ने गोविंद मोकाटे को नामित किया।