लाइव न्यूज़ :

दुकान में आया और 20 ग्राम की चेन और अंगूठी दिखाने को कहा, फिर 4 लोग घुसे और हथियार दिखाए, धमकाया और घुटने टेकने पर मजबूर कर 4 कर्मचारी को घायल कर आभूषण लूटे?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2026 22:02 IST

पुलिस ने लूटपाट में शामिल संदिग्धों की तस्वीरें जारी कीं और उनकी गिरफ्तारी में सहायक जानकारी मुहैया कराने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देपांच बदमाश ग्राहक के भेष में दुकान में दाखिल हुए।आरोपी ने लूटपाट को अंजाम देने से पहले चार राउंड गोलियां चलाईं।आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।

हैदराबाद: तेलंगाना के करीमनगर शहर में रविवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक आभूषण की दुकान पर गोलीबारी कर वहां काम करने वाले चार कर्मचारियों को घायल कर दिया और सोने के गहने लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह वारदात पूर्वाह्न 11 बजे तब हुई, जब पांच बदमाश ग्राहक के भेष में दुकान में दाखिल हुए।

उसने बताया कि आरोपियों ने सोने के गहनों के बारे में पूछताछ की और बंदूक का भय दिखाकर लूटपाट करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा विरोध किये जाने पर उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें सेल्स मैनेजर और तीन अन्य कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लूटपाट को अंजाम देने से पहले चार राउंड गोलियां चलाईं।

पुलिस ने लूटपाट में शामिल संदिग्धों की तस्वीरें जारी कीं और उनकी गिरफ्तारी में सहायक जानकारी मुहैया कराने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। करीमनगर के पुलिस आयुक्त गौश आलम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।

पुलिस ने बताया कि चारों घायलों को करीमनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसने बताया कि पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि अब तक एक किलोग्राम सोने के आभूषण की लूट होने की जानकारी मिली है, लेकिन कर्मचारी अब भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं।

करीमनगर से लोकसभा सदस्य और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। संजय कुमार ने बाद में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं घटना से कुछ मिनट पहले उसी इलाके में था और सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचा। यह घटना मेरे कार्यालय से कुछ मीटर की दूरी पर घटी।’’

कुमार ने कहा, ‘‘मैं करीमनगर के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि दोषियों की पहचान की जाएगी और उन्हें जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।’’ लूटपाट की वारदात में घायल एक कर्मचारी ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि पूर्वाह्न करीब 11 बजे एक व्यक्ति दुकान में आया और 20 ग्राम की चेन और एक अंगूठी मांगी।

उन्होंने बताया कि बाद में चार और लोग दुकान में दाखिल हो गए। कर्मचारी के मुताबिक, ‘‘उन्होंने हथियार दिखाए, हमें धमकाया और घुटने टेकने को मजबूर किया। उन्होंने लॉकर की चाबियां मांगीं। हमने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने गोली चलाई और भाग गए।’’

टॅग्स :तेलंगानाहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टव्यवसायी रमना रेड्डी संग था पत्नी रेणुका का अफेयर, पति सीताराम रेड्डी ने झील में कूदकर आत्महत्या की

भारतTelangana SSC Result 2026 OUT: 95.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण?, results.bsetelangana.org पर देखिए?

क्राइम अलर्टट्रैक पर भीड़ के बीच हस्तमैथुन कर रहा था शख्स?, महिला ने कहा-काश मेरा कैमरा चालू होता तो मैं उसका चेहरा कैद कर पाती?

भारतपिता-भाई से अलग होकर नई पार्टी?, बीआरएस छोड़ने के 7 माह बाद कविता ने तेलंगाना राष्ट्र सेना लॉन्च की, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टआरोपी ने उसे खेलते समय हाथ पकड़कर खींचा और खेत में ले गया: बिहार के बेगूसराय जिले में 5 साल की मासूम बच्ची से किया गया दुष्कर्म

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना में पूर्व मंत्री के घर के पास मिला एक नाबालिग लड़की का शव, पुलिस जांच में जुटी

क्राइम अलर्टGaya Rape Case: ट्रेन की चैन खींच, जबरन युवती को उतारा नीचे; जबरन किया गैंग रेप

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !