लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में शामिल होंगे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर!, राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेताओं से किया मंथन, 2024 आम चुनाव पर फोकस

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 29, 2021 17:36 IST

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि प्रशांत किशोर के पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव है। प्रशांत किशोर की ओर से कुछ नहीं कहा गया है और और कांग्रेस ने भी इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमुलाकात के बाद से प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद प्रशांत किशोर ने घोषणा की थी कि वह अब चुनावी रणनीतिकार की भूमिका से मुक्त होंगे।एक बार फिर से सक्रिय राजनीति में कदम रखने की संभावना जताई जा रही है।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर मिल चुके हैं। राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं। 2024 चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। प्रशांत किशोर सीएम ममता बनर्जी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह से भी मिल चुके हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने एक हफ्ते पहले राहुल गांधी की अध्यक्षता में एक बैठक की थी, जिसमें चर्चा की गई थी कि क्या चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पार्टी की योजना में फिट हो सकते हैं। 22 जुलाई को वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई।

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ, मल्लिकार्जुन खड़गे, एके एंटनी, अजय माकन, आनंद शर्मा, हरीश रावत, अंबिका सोनी और केसी वेणुगोपाल जैसे वरिष्ठ नेताओं ने इस मामले पर चर्चा की। राहुल गांधी ने हाल ही में प्रशांत किशोर के साथ अपनी मुलाकात के बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ साझा किया। प्रशांत किशोर ने एक भूमिका के साथ कांग्रेस पार्टी के लिए एक योजना तैयार की।

बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेता ने बताया कि राहुल गांधी ने प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना के बारे में बात की, न कि सिर्फ बाहर से सलाहकार। इस तरह के कदम के पक्ष और विपक्ष पर चर्चा की गई और सुझाव लिए गए। 

बैठक में शामिल अधिकतर नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि प्रशांत किशोर का कांग्रेस में शामिल होना पार्टी के लिए फायदेमंद होगा। राहुल गांधी की कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की इस बैठक से पहले 13 जुलाई को प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी और उस बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘प्रशांत किशोर पहले ही सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि कांग्रेस के बिना राष्ट्रीय स्तर पर कोई भाजपा विरोधी मोर्चा नहीं बन सकता। अगर वह कांग्रेस में शामिल होते हैं तो इससे पार्टी को फायदा होगा। ऐसी स्थिति में उनकी भूमिका क्या होगी, इस बारे में फैसला कांग्रेस आलाकमान को करना है।’’

टॅग्स :प्रशांत किशोरराहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?