लाइव न्यूज़ :

झारखंड के किसानों को बड़ी सौगातः खरीफ फसल के लिए हर साल मिलेंगे 5000 रुपये प्रति एकड़, सीएम ने की घोषणा

By भाषा | Updated: December 21, 2018 23:50 IST

तीन हिंदी पट्टी के चुनाव में हार के बाद किसानों पर मेहरबान अन्य राज्यों की बीजेपी सरकार

Open in App

रांची, 21 दिसंबरः तीन हिंदी भाषी राज्यों के विधानसभा चुनावों में हार के बाद किसानों के लिए पोटली खोलने वाली भाजपा राज्य सरकारों में झारखंड सरकार भी शामिल हो गयी है। उसने शुक्रवार को 22.76 लाख किसानों को 2250 करोड़ रुपये का लाभ पहुंचाने के लिए हर साल खरीफ फसल के लिए उन्हें 5000 रुपये प्रति एकड़ देने की अचानक घोषणा की।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार शाम अचानक बुलाये गये संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि राज्य सरकार किसानों को प्रति वर्ष खरीफ फसल के लिए 5000 रुपये प्रति एकड़ की राशि देगी। जिन किसानों के पास एक एकड़ से कम जमीन है उन्हें भी न्यूनतम 5000 रूपये प्रतिवर्ष दिये जायेंगे। यह राशि उन्हें सीधे चेक के माध्यम से दी जायेगी।

इस योजना से राज्य के 22.76 लाख लघु एवं सीमांत किसान लाभान्वित होंगे। इसे मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के नाम से शुरु किया जाएगा। वित्त वर्ष 2019-20 के बजट में इस योजना को शामिल किया जा रहा है। इस योजना पर राज्य सरकार लगभग 2250 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगी।’ 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को पूरा करने में यह योजना काफी सहायक साबित होगी। किसानों को बीज, खाद व अन्य कृषि निवेश के लिए दूसरों पर या बैंक पर निर्भर नहीं रहना होगा। उन्हें खेती के लिए किसी से कर्ज नहीं लेना पड़ेगा।’ 

उन्होंने कहा कि यह पूर्णतया कृषक कल्याण योजना होगी। सीधे खाते में राशि जाने से किसान अपनी मर्जी से फसल के लिए बीज, खाद आदि बाजार से खरीद सकेंगे। इससे कृषि उत्पादकता में बढ़ोत्तरी होगी। इस योजना के तहत 45 लाख एकड़ जमीन पर धान फसल रोपने वाले कृषकों को लाभ मिलेगा।

दास ने कहा कि किसानों की खुशहाली के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। फिलवक्त राज्य में 14.85 लाख किसानों की फसल बीमा के लिए प्रीमियम (66 करोड़ रूपये सालाना) भी राज्य सरकार द्वारा भरा जा रहा है। साथ ही किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर लोन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

टॅग्स :झारखंडरघुवर दास
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया