लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: पंजाब चुनाव में 'अकाली दल' के साथ चलेगा 'हाथी', मायावती ने किया बड़ा ऐलान

By रुस्तम राणा | Updated: December 14, 2021 10:11 IST

मायावती ने कहा कि आज शिरोमणि अकाली दल की 100वीं वर्षगांठ है। अकाली दल भारत की सबसे पुरानी क्षेत्रीय पार्टी है जो पंजाब की जनता के लिए संघर्ष करती रही है। मैं कामना करती हूं कि अगले वर्ष पंजाब में होने वाले आम चुनाव में यहां BSP-अकाली दल के गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बने।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब चुनाव में अकाली दल और बसपा के बीच गठबंधन तय अकाली दल पहले ही कह चुका है सरकार बनने पर बसपा से होगा डिप्टी सीएम

नई दिल्ली: पंजाब चुनाव 2022 में शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाजवादी पार्टी दोनों साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी। इसका ऐलान बीएसपी प्रमुख मायावती ने कर दिया है। मायावती ने भी कहा की बहुजन समाज पार्टी आगामी पंजाब चुनावों में अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी। साथ ही मायावती ने कांग्रेस को घेरते हुए ये भी कहा कि इस बार पंजाब से कांग्रेस पूरी तरह से साफ हो जायेगी।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, अकाली दल पंजाब में अच्छा काम कर रही थी और जनता के लिए ही काम कर रही है , साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि-"पंजाब में कई बार तख्तापलट हुआ है और कई बार राष्ट्रपति शासन भी लगा लेकिन फिर भी अकाली दल के हाथ में ही सबसे ज्यादा बार सत्ता रही"

मायावती ने कहा कि आज शिरोमणि अकाली दल की 100वीं वर्षगांठ है। अकाली दल भारत की सबसे पुरानी क्षेत्रीय पार्टी है जो पंजाब की जनता के लिए संघर्ष करती रही है। मैं कामना करती हूं कि अगले वर्ष पंजाब में होने वाले आम चुनाव में यहां BSP-अकाली दल के गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बने।

बता दें कि पंजाब चुनाव 2022 को लेकर शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पहले ही ये घोषणा कर चुके हैं कि अगर राज्य में अकाली-बीएसपी गठबंधन की अगली सरकार बनती है, तो दो उपमुख्यमंत्रियों में से एक मायावती की नेतृत्व वाली पार्टी से होगा। बता दें कि अकाली दल ने कृषि कानूनों को लेकर बीजेपी से नाता तोड़ लिया था और बीएसपी से गठबंधन किया था।

राज्य में दलित वोटर्स को साधने के लिए अकाली दल ने कहा है कि उनकी सरकार बनने पर राज्य का एक डिप्टी सीएम दलित समुदाय से होगा, दूसरा हिन्दू होगा। राज्य में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने भी राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में दलित वोटर्स को अपनी ओर खींचने के लिए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को सत्ता की चाबी सौंपी है। अगले साल की शुरूआत में पाँच राज्यों सहित पंजाब के विधानसभा चुनाव होने हैं। 

टॅग्स :मायावतीबीएसपीAkali Dalपंजाब विधानसभा चुनावPunjab Assembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट