लाइव न्यूज़ :

रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष ने स्वच्छता के क्षेत्र में भारत की प्रगति को सराहा

By भाषा | Updated: December 6, 2019 05:37 IST

रोटरी इंटरनेशनल के एक अधिकारी के मुताबिक इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश आम्टे सरीखी हस्तियां बतौर खास मेहमान शिरकत करेंगी। 

Open in App
ठळक मुद्देरोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष मार्क मैलोनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में इस क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया हैरोटरी इंटरनेशनल देश में पेयजल और स्वच्छता के साथ ही बुनियादी शिक्षा तथा साक्षरता के क्षेत्रों पर खास जोर देते हुए

 गुजरे बरसों में स्वच्छता को लेकर भारत में हुई प्रगति की तारीफ करते हुए रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष मार्क मैलोनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में इस क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। मैलोनी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं पिछले 21 साल से भारत आ रहा हूं।

मैं जनवरी 1998 की अपनी पहली भारत यात्रा अब भी याद कर सकता हूं, जब मैं मुंबई हवाई अड्डे के पास की एक होटल में ठहरा था। तब इस जगह के आस-पास के इलाकों में बहुत साफ-सफाई नहीं हुआ करती थी। लेकिन गुजरे बरसों में भारत में स्वच्छता के साथ ही परिवहन के बुनियादी ढांचे और जीवन के कई अन्य क्षेत्रों में गजब का परिवर्तन हुआ है।"

उन्होंने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल देश में पेयजल और स्वच्छता के साथ ही बुनियादी शिक्षा तथा साक्षरता के क्षेत्रों पर खास जोर देते हुए अलग-अलग गतिविधियां चला रहा है। अमेरिका के अलाबामा प्रांत से ताल्लुक रखने वाले मैलोनी रोटरी इंटरनेशनल के यहां शुक्रवार से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने इंदौर आये हैं।

इस तीन दिवसीय सम्मेलन में मेजबान भारत के साथ श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान के नुमाइंदे भाग ले रहे हैं। रोटरी इंटरनेशनल के एक अधिकारी के मुताबिक इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश आम्टे सरीखी हस्तियां बतौर खास मेहमान शिरकत करेंगी। 

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos