लाइव न्यूज़ :

VIDEO: राज्य मंत्री एल मुरुगन के दिल्ली स्थित आवास पर पोंगल समारोह में भाग लेने के लिए पीएम मोदी ने पहनी 'लुंगी'

By रुस्तम राणा | Updated: January 14, 2024 14:42 IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्लैक कोट के साथ सफेद लुंगी पहनी हुई है। प्रधानमंत्री ने अपने बाएं कंधे पर एक शॉल भी रखा हुआ है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में राज्यमंत्री एल मुरुगन के आवास में प्रवेश करते और समारोह में भाग लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनुष्ठान करते हुए वीडियो इंटरनेट पर सामने आया हैवीडियो में देखा जा सकता है कि PM मोदी ने ब्लैक कोट के साथ सफेद लुंगी पहनी हुई हैप्रधानमंत्री ने अपने बाएं कंधे पर एक शॉल भी रखा हुआ है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को दिल्ली में राज्य मंत्री एल मुरुगन के आवास पर पोंगल उत्सव में भाग लेने के लिए दक्षिण भारतीय लुंगी पहने देखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनुष्ठान करते हुए वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्लैक कोट के साथ सफेद लुंगी पहनी हुई है। प्रधानमंत्री ने अपने बाएं कंधे पर एक शॉल भी रखा हुआ है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में राज्यमंत्री एल मुरुगन के आवास में प्रवेश करते और समारोह में भाग लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

पुडुचेरी की उपराज्यपाल और तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन भी राज्य मंत्री मुरुगन के आवास पर मौजूद रहीं। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी खाना पकाने के लिए आग पर रखे गए एक कंटेनर में कुछ डालते नजर आ रहे हैं और फिर मंडप के अंदर खड़ी गाय की ओर बढ़ते हैं। पीएम मोदी गाय को माला पहनाते हैं और फिर उसे कुछ खिलाते हैंय़

दर्शक प्रधानमंत्री को लुंगी पहने हुए और समारोह में भाग लेते हुए फिल्माते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लोगों को 'पोंगल' की शुभकामनाएं दीं। पोंगल तमिल समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला एक त्योहार है। यह एक फसल से संबंधित उत्सव है और यह जानवरों को फसल उगाने और खेतों में काम करने में मदद करने के लिए सूर्य और माँ प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। यह त्यौहार चार दिनों तक मनाया जाता है और यह तमिल महीने की शुरुआत का भी प्रतीक है जिसे 'थाई' के नाम से जाना जाता है।

थाई महीना तमिलों के बीच एक शुभ महीना माना जाता है और आमतौर पर हर साल जनवरी के 14वें या 15वें दिन पड़ता है। त्यौहार का नाम 'पोंगल' उस व्यंजन से लिया गया है जिसे इस अवसर पर बड़े चाव से बनाया और खाया जाता है। पोंगल 'पोंगु' शब्द से बना है जिसका अनुवाद "उबालना" के रूप में किया जा सकता है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपोंगल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारत अधिक खबरें

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना