लाइव न्यूज़ :

असम के शिवसागर जिले के 18 मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी केवल महिलाएं संभालेंगी

By भाषा | Updated: March 7, 2021 12:11 IST

Open in App

शिवसागर (असम), सात मार्च असम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए शिवसागर जिले में 18 ऐसे मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिनकी जिम्मेदारी केवल महिला कर्मी ही संभालेंगी।

शिवसागर के उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के शनिवार को जारी एक आदेश के तहत, 27 मार्च को चुनाव के पहले चरण के दौरान अमगुरी, थोवरा और शिवसागर निर्वाचन क्षेत्रों में छह-छह ऐसे मतदान केंद्र चुने गए हैं, जिनकी जिम्मेदारी केवल महिला कर्मी संभालेंगी।

आदेशानुसार, अमगुरी निर्वाचन क्षेत्र के लिए ओनैती हेमचंद्र देव उच्चतर माध्यमिक स्कूल (ई), ओनैती हेमचंद्र देव उच्चतर माध्यमिक स्कूल (डब्ल्यू), ओनैती हेमचंद्र देव उच्चतर माध्यमिक स्कूल (डब्ल्यू)-ए, अमगुरी गर्ल्स हाई स्कूल (एन), पेनगेरा एमवी स्कूल (एन) और पेनगेरा एमवी स्कूल (एस) मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी केवल महिलाकर्मियों के हाथों में होगी।

थोवरा निर्वाचन क्षेत्र में, डेमॉव टाउन एमवी स्कूल (एन), 102 नंबर दिहाजन कुसियामारी एलपी स्कूल (एन), नीताईपुखुरी हाई स्कूल (एन), नीताईपुखुरी हाई स्कूल (एम), नेमुगुरी एलपी स्कूल और 98 नंबर बाम गोहैन गांव एलपी स्कूल मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मी मतदान कराएंगी।

शिवसागर निर्वाचन क्षेत्र में तीन नंबर गर्ल्स एलपी स्कूल (ई), दो नंबर टाउन प्राइमरी स्कूल, दो नंबर टाउन प्राइमरी स्कूल-ए, ओएनजीसी एलपी स्कूल (एन), ओएनजीसी एलपी स्कूल (एस) और ओएनजीसी एलपी स्कूल (एम) मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी महिला मतदान कर्मियों के कंधों पर होगी।

असम में 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को तीन चरण में चुनाव होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: विधेयक के पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?