लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में नए साल पर कोरोना की वजह से पाबंदी, राजधानी में 31 दिसंबर व 1 जनवरी को रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू

By अनुराग आनंद | Updated: December 31, 2020 10:06 IST

रात्रिकालीन कर्फ्यू के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने की अनुमति नहीं होगी। पब व बार आदि को देर रात खुलने की अनुमति नहीं दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्‍ली में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 6,24,795 हो गई है।दिल्‍ली में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या 6,08,434 है। कोरोना के नए स्ट्रेन के फैलने से रोकने के लिए सरकार ने नए साल पर रात्री कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है।

नयी दिल्लीदिल्ली सरकार ने कोविड-19 और इसके नए स्वरूप के संक्रमण के मद्देनजर 31 दिसंबर और एक जनवरी को रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है, ताकि नववर्ष समाराहों में लोगों की भीड़ एकत्र नहीं हो।

दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रात्रिकालीन कर्फ्यू 31 दिसंबर की रात 11 बजे से एक जनवरी की सुबह छह बजे तक और एक जनवरी की रात 11 बजे से दो जनवरी की सुबह छह बजे तक लागू रहेगा।

आदेश में कहा गया है कि रात्रिकालीन कर्फ्यू के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने की अनुमति नहीं होगी। मुख्य सचिव ने आदेश में कहा कि दिल्ली में रात्रिकालीन कर्फ्यू के दौरान लोगों और सामान के अंतरराज्यीय आवागमन पर कोई रोक नहीं होगी।  

दिल्‍ली में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 6,24,795 हो गई-

दिल्‍ली में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 6,24,795 हो गई है। हालांकि इस समय राज्‍य में कोरोना संक्रमण की दर 0.8 फीसदी है, जो कि अब तक के निचले स्‍तर पर है। दिल्‍ली में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 97.38 फीसदी हो गया है, जो कि अब तक सबसे अच्‍छा है। वहीं, सक्रिय मरीजों की दर 0.93 फीसदी है और यह अब तक सबसे कम है।

दिल्‍ली में अब तक 10,523 लोगों की मौत

दिल्‍ली में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या 6,08,434 है। वहीं अब तक इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 10,523 पहुंच गया है।अगर दिल्‍ली में कोरोना के एक्टिव केस की बात करें तो ये 5838 हैं। आपको बता दें कि 20 मई के बाद दिल्ली में एक्टिव केस की यह सबसे कम संख्या है। उस समय 5720 एक्टिव केस थे। वैसे फिलहाल दिल्‍ली में 2788 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा