लाइव न्यूज़ :

Monsoon Updates: मौसम विभाग ने कहा- दिल्ली-एनसीआर में अगले 2 घंटों में होगी बारिश और आंधी, राहत की उम्मीद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 12, 2021 18:13 IST

Monsoon Updates: दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ भागों के ऊपर दक्षिण पश्चिम मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश की सूचना के आधार पर मानसून के शुरुआत की घोषणा की जाती है।सोमवार के दोपहर के बुलेटिन में मानसून आगमन की घोषणा की जाएगी।

Monsoon Updates: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो घंटों के लिए दिल्ली-एनसीआर में बारिश और आंधी की भविष्यवाणी की है।

कुल मिलाकर, दिल्ली में अब तक सामान्य से 64 प्रतिशत कम बारिश हुई है। यह "बड़ी कमी" वाले राज्यों की श्रेणी में आ गया है। इससे पहले, आईएमडी ने भविष्यवाणी की थी कि जून तक मानसून के उत्तर भारत में आने की उम्मीद है, लेकिन इसकी भविष्यवाणियां अभी तक सच नहीं हुई हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में मानसून के आगमन को लेकर परिस्थितियां अनुकूल हैं। दिल्ली में रविवार को भी बहुप्रतीक्षित मानसून का इंतजार जारी रहा। मौसम विभाग ने बताया कि शहर में सुबह हवा में नमी रही और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा जबकि अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया, ‘‘दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ भागों के ऊपर दक्षिण पश्चिम मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।’’ सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 74 प्रतिशत थी।

आईएमडी की वैज्ञानिक सुनीता देवी ने रविवार को कहा था कि 12 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे के आकलन के आधार पर सोमवार के दोपहर के बुलेटिन में मानसून आगमन की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश की सूचना के आधार पर मानसून के शुरुआत की घोषणा की जाती है।

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागनॉएडादिल्लीमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे