लाइव न्यूज़ :

दलित लड़के के अपहरण, हत्या के दोषी व्यक्ति को उम्रकैद की सजा

By भाषा | Updated: November 20, 2021 19:25 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 20 नवंबर जिले की एक विशेष अदालत ने 17 वर्षीय दलित लड़के को अगवा करने और उसकी हत्या करने के जुर्म में एक व्यक्ति को शनिवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

अनुसूचित जाति/ जनजाति मामलों के लिए विशेष न्यायाधीश जमशेद अली ने दोषी राजकुमार पर 40,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया। न्यायाधीश ने उसे भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धारा 364 (अपहरण), 302 (हत्या) और 201 (अपराध के साक्ष्य नष्ट करने) के तहत दोषी ठहराया।

विशेष वकील यशपाल सिंह के अनुसार, दलित किशोर अरुण का राजकुमार ने अपहरण कर हत्या कर दी थी और बाद में जिले के मंसूरपुर क्षेत्र के खानपुर गांव में उसके शव को गंगा नहर में फेंक दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos