लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी दो दिन के दौरे पर गोवा पहुंची

By भाषा | Updated: December 12, 2021 20:13 IST

Open in App

पणजी, 12 दिसंबर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी दो दिवसीय दौरे पर रविवार को गोवा पहुंचीं, जहां अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

दो महीने से भी कम वक्त में यह तटीय राज्य की उनकी दूसरी यात्रा है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पिछली बार अक्टूबर के अंतिम हफ्ते में गोवा आई थीं। उनकी पार्टी ने राज्य की सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “सोमवार दोपहर को बनर्जी पणजी के पास गोवा के प्रमुख मीडिया संस्थानों के संपादकों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद राज्य स्तरीय टीएमसी नेताओं के साथ बैठक करेंगी।”

उन्होंने बताया कि टीएमसी प्रमुख शाम में दक्षिण गोवा के बेनौलिम गांव जाएंगी, जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

पार्टी पदाधिकारी ने बताया कि 14 दिसंबर को बनर्जी पणजी में एक जनसभा को संबोधित करेंगी और इसके बाद उत्तरी गोवा के अस्नोरा गांव में एक और सभा को संबोधित करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां