लाइव न्यूज़ :

मुंबई के विरार में दर्दनाक हादसा, कोविड अस्पताल में लगी आग, ICU में भर्ती 13 मरीजों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: April 23, 2021 11:39 IST

मुंबई से सटे पालघर जिले के विरार में एक अस्पताल में आग लगने से 13 मरीजों की मौत हो गई है। ये सभी मरीज आईसीयू मेंं भर्ती थे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के विरार में कोविड अस्पताल के ICU में आग लगने से 13 मरीजों की मौतविरार पश्चिम में विजय वल्लभ अस्पताल के आईसीयू में सुबह करीब साढे़ तीन बजे लगी आगआग लगने की वजहों का अभी पता नहीं चल सका है, एसी में शॉर्ट सर्किट की आशंका

महाराष्ट्र के विरार में एक कोविड अस्पताल में लगी आग में 13 मरीजों की मौत हो गई है। ये सभी मरीज आईसीयू में भर्ती थे। मिली जानकारी के अनुसार विरार पश्चिम में विजय वल्लभ अस्पताल के आईसीयू में भयंकर आग लग जाने से ये हादसा हुआ। घायल मरीजों को नजदीक के दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। 

आग शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे लगी। आग लगने की वजहों का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि एसी में हुए शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। ये अस्पताल चार मंजिला है। हादसे के वक्त अस्पताल में 90 मरीज मौजूद थे जिनमें से 18 मरीज आईसीयू में थे। मृतकों में पांच महिलाएं और आठ पुरुष हैं

आग लगने की सूचना के बाद दमकल विभाग की करीब 10 गाड़िया यहां पहुंची थी और सुबह करीब 6 बजे तक इस पर काबू पा लिया गया। विरार पालघर जिले में वसई-विहार म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के तहत आता है और मुंबई से करीब 50 किलोमीटर दूर है।

 

पीटीआई के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के अन्य मरीज इससे प्रभावित नहीं हुए क्योंकि आग आईसीयू तक ही सीमित थी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र के नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने से बुधवार को 22 मरीजों की मौत हो गई थी। ये सभी मरीज वेंटिलेटर पर थे। वहीं अस्पताल में कुल 150 मरीज भर्ती थे।

महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित

महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। राज्य में गुरुवार को ही कोरोना वायरस संक्रमण के 67,013 नए मामले सामने आए वहीं कोविड-19 से 568 लोगों की मौत भी हो गई। 

इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या राज्य में कुल 62,479 हो गई है। महाराष्ट्र में 18 अप्रैल को संक्रमण के 68,631 नए मामले आए थे जो एक दिन में सबसे ज्यादा संख्या है। 

वहीं बात मुंबई की करें तो यहां गुरुवार को 7,367 नए मामले आए और 75 लोगों की मौत हुई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मुंबई में अब तक 12,583 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। 

टॅग्स :अग्निकांडमहाराष्ट्रकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे