लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कोरोना अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसा बारिश का पानी, 8 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

By अनुराग आनंद | Updated: June 15, 2020 05:30 IST

जलगांव सिविल अस्पताल में बारिश के बाद पानी भर गया और ऐसी हालत में मरीजों की बुरी स्थिति देखने को मिली।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 3,390 नए मामले सामने आए हैं।महाराष्ट्र के जलगांव में भी रविवार को भारी बारिश की खबर मिल रही है।बारिश के बाद ही शहर के सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पानी घुस गया। 

मुंबई: महाराष्ट्र के जलगांव स्थित डॉक्टर उलहास पाटिल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के इमरेंजीस वार्ड में बारिश का पानी घुस गया। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस अस्पताल के जिस वार्ड में बारिश का पानी घुसा वहां करीब 8 कोरोना संक्रमण के मरीज भर्ती थे। 

बारिश के पानी वार्ड में घुसते ही सभी मरीजों को सुरक्षित स्थान पर अस्पताल के दूसरे वार्ड में भर्ती कर दिया गया। अस्पताल के रजिस्टार की मानें तो मौके पर अस्पताल कर्मियों ने 7 से 8 मरीज को वार्ड से निकालकर दूसरे जगह शिफ्ट किया गया है।

बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को पूरे महाराष्ट्र में दस्तक देने के साथ ही गुजरात और छत्तीसगढ़ के भी कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। इसी वजह से महाराष्ट्र के जलगांव में भी रविवार को भारी बारिश की खबर मिल रही है। इसी के बाद शहर के सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पानी घुस गया। 

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 3,390 नए मामले आए सामने

महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 3,390 नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण से 120 लोगों की मौत हुई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 1,07,958 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि 3,950 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 की स्थिति कुछ इस प्रकार है... कुल संक्रमितों की संख्या 1,07,958, नए मामले 3,390, अब तक संक्रमण से हुई मौत 3,950, इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 50,978, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 53,017, अब तक कुल 6,57,739 लोगों की जांच हुई है।  

 

 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रजलगाँव सिटी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला