लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव: बीजेपी के 43, शिवसेना के 18, एनसीपी के 2 प्रत्याशी बिना चुनाव लड़े ही विजेता घोषित, देखिए लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2026 17:22 IST

Maharashtra Municipal Elections: ठाणे जिले के कल्याण-डोम्बिवली से सबसे अधिक 20 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए, जिनमें भाजपा के 16 और शिवसेना के छह उम्मीदवार शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों की सूची में भाजपा 43 सीटों के साथ शीर्ष पर है।एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना (18 उम्मीदवार), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (2) का स्थान है।पनवेल में भाजपा के छह और एक निर्दलीय उम्मीदवार शामिल है।

मुंबईः महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने शुक्रवार को बताया कि 15 जनवरी को हुए चुनावों से पहले 10 नगर निकायों के कुल 65 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। बृहस्पतिवार को 29 नगर निकायों के लिए मतदान हुआ था, जिनकी मतगणना जारी है। निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों की सूची में भाजपा 43 सीटों के साथ शीर्ष पर है।

उसके बाद, उसकी सहयोगी एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना (18 उम्मीदवार), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (2) का स्थान है। ठाणे जिले के कल्याण-डोम्बिवली से सबसे अधिक 20 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए, जिनमें भाजपा के 16 और शिवसेना के छह उम्मीदवार शामिल हैं।

पिंपरी चिंचवाड़ और पुणे में भाजपा के दो-दो उम्मीदवार बिना चुनाव लड़े ही विजेता घोषित किये गए और ठाणे जिले के भिवंडी निज़ामपुर में छह उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। पनवेल में सात उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जिनमें भाजपा के छह और एक निर्दलीय उम्मीदवार शामिल है।

जलगांव में 12 उम्मीदवार बिना चुनाव लड़े ही निर्वाचित हुए, जिनमें शिवसेना और भाजपा के छह-छह उम्मीदवार शामिल हैं। धुले में निर्विरोध चुने गए चारों उम्मीदवार भाजपा से हैं। वहीं, ठाणे में सभी छह पार्षद शिवसेना के हैं। अहिल्यानगर में भाजपा के तीन और राकांपा के दो उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।

टॅग्स :महाराष्ट्रबृहन्मुंबई महानगरपालिकाThane Municipal Corporationदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारतगढ़चिरोली हुआ नक्सलमुक्त! 8 सशस्त्र नक्सली गिरफ्तार, 5 ने किया सरेंडर, 51 हथियार और 6534000 रुपये बरामद

भारतमहाराष्ट्र: बोइंग 777 की मरम्मत की मजदूरी ₹85 प्रति घंटे, आमरण अनशन पर बैठे एआईईएसएल एमआरओ के इंजीनियर और तकनीशियन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?