लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Chunav 2024: नांदेड़ उत्तर सीट पर 33 उम्मीदवार देख मतदाता परेशान?, किसे करें वोट, शहादा सीट पर केवल 3 प्रत्याशी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2024 20:46 IST

Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र में 30 अक्टूबर को अद्यतन की गई मतदाता सूची के अनुसार, राज्य में 9,70,25,119 मतदाता हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे 22,22,704 मतदाता 18 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के हैं।5,00,22,739 पुरुष और 4,49,96,279 महिलाएं शामिल हैं।6.41 लाख दिव्यांग और 1.16 लाख सेवा मतदाता (सर्विस वोटर) हैं।

Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत नांदेड़ उत्तर सीट पर सबसे अधिक 33 उम्मीदवार मैदान पर हैं, जबकि नंदुरबार जिले की शहादा सीट पर सबसे कम तीन उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र विधानसभा की कुल 288 सीटों के लिए 4,140 उम्मीदवार मैदान पर हैं और यहां 20 नवंबर को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग (ईसी) के एक अधिकारी ने मंगलवार को अद्यतन मतदाता सूची का हवाला देते हुए बताया कि महाराष्ट्र में 9.7 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जिनमें से 22,22,704 मतदाता 18 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के हैं। महाराष्ट्र में 30 अक्टूबर को अद्यतन की गई मतदाता सूची के अनुसार, राज्य में 9,70,25,119 मतदाता हैं।

 जिनमें 5,00,22,739 पुरुष और 4,49,96,279 महिलाएं शामिल हैं। महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एस. चोकलिंगम ने बताया कि राज्य में 6,101 ‘ट्रांसजेंडर’ मतदाता, 6.41 लाख दिव्यांग और 1.16 लाख सेवा मतदाता (सर्विस वोटर) हैं। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग मुंबई, ठाणे और पुणे में ऊंची इमारतों और आवासीय परिसरों में 1,181 मतदान केंद्र स्थापित करेगा।

सीईओ ने बताया कि इसी प्रकार मलिन बस्तियों में 210 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य में ईवीएम पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं और 1,00,186 मतदान केंद्रों के लिए 2,21,600 बैलेट यूनिट, 1,21,886 कंट्रोल यूनिट तथा 1,32,094 वीवीपैट हैं। सीईओ ने बताया कि राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए 142 सामान्य पर्यवेक्षक, 41 पुलिस पर्यवेक्षक और 71 व्यय पर्यवेक्षक हैं।

राज्य में चुनाव के बाद 23 नवंबर को मतगणना होगी। महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर से चार नवंबर तक नकदी समेत 252 करोड़ रुपये की शराब, मादक पदार्थ और कीमती धातुएं जब्त की गईं। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राज्य में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता 15 अक्टूबर को लागू हुई थी।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. चोकलिंगम ने कहा कि पिछले तीन सप्ताह से अधिक समय के दौरान 63.47 करोड़ रुपये नकदी, 33.73 करोड़ रुपये की शराब, 32.67 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ, 83.12 करोड़ रुपये की सोने और चांदी जैसी कीमती धातुएं और (मतदाताओं को प्रलोभन से जुड़ीं) 36.62 रुपये की मुफ्त वस्तुएं जब्त की गई हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024विधानसभा चुनावBJPएकनाथ शिंदेमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट