लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: दिल्ली के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में कांग्रेस को बीजेपी, ‘आप’ से ज्यादा मिले वोट

By भाषा | Updated: May 25, 2019 16:02 IST

उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित को सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 64,382 वोट मिले। इस क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी को 36,773 वोट मिले। हालांकि, बाबरपुर और मुस्तफाबाद क्षेत्र में तिवारी ने शीला को कड़ी टक्कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देशीला को बाबरपुर में 57,227 जबकि मुस्तफाबाद में 69,803 वोट मिले।ओखला में भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर को 35,000 से अधिक वोट मिले।

दिल्ली में तीन लोकसभा क्षेत्रों के अल्पसंख्यक बहुल विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में ज्यादा वोट मिले हैं। आम चुनावों में डाले गए कुल वोटों को लेकर चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के तहत आने वाले ओखला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली को 60,000 से ज्यादा वोट मिले जबकि आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार आतिशी को 43,000 से अधिक वोट मिले।

ओखला में भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर को 35,000 से अधिक वोट मिले। हालांकि, गंभीर ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर लवली को 3.91 लाख से अधिक वोटों से हराया। आतिशी तीसरे स्थान पर रहीं। चांदनी चौक लोकसभा सीट के तहत आने वाले बल्लीमारान, चांदनी चौक और मटिया महल विधानसभा क्षेत्रों में अल्पसंख्यक वोटरों का वर्चस्व है।

चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश अग्रवाल को इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवार एवं मौजूदा सांसद हर्षवर्धन से अधिक वोट मिले। अग्रवाल को चांदनी चौक में 33,440...मटिया महल में 52,669 और बल्लीमारान में 49,036 वोट मिले। इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में ‘आप’ के उम्मीदवार पंकज गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। हर्षवर्धन को मटिया महल में 20,224, चांदनी चौक में 28,754 और बल्लीमारान में 33,723 वोट मिले जबकि गुप्ता को चांदनी चौक में 9,152, बल्लीमारान में 8,306 और मटिया महल में 6,787 वोट मिले।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित को सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 64,382 वोट मिले। इस क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी को 36,773 वोट मिले। हालांकि, बाबरपुर और मुस्तफाबाद क्षेत्र में तिवारी ने शीला को कड़ी टक्कर दी। बाबरपुर में उन्हें 57,827 और मुस्तफाबाद में 73,501 वोट मिले।

शीला को बाबरपुर में 57,227 जबकि मुस्तफाबाद में 69,803 वोट मिले। ‘आप’ के उम्मीदवार दिलीप पांडेय को मुस्तफाबाद में 17,803, बाबरपुर में 12,564 और सीलमपुर में 10,091 वोट मिले। इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अल्पसंख्यक मतदाताओं की संख्या अच्छी-खासी है। तिवारी ने शीला को करीब 3.66 लाख वोटों से हराया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई