लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के मामले घटे, मिजोरम में 178 नए मरीज

By भाषा | Updated: June 12, 2021 13:21 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 12 जून ओडिशा में शनिवार को कोविड-19 के 4,852 नए मामले आए जो पिछले 50 दिनों में एक दिन में आए सबसे कम मामले हैं। हालांकि 47 और लोगों ने संक्रमण से जान गंवाई जो एक दिन में मृतकों की सबसे अधिक संख्या है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में इस महामारी से अभी तक 3,257 लोगों की मौत हो चुकी है और 8,43,313 संक्रमित हो चुके हैं। मौत के नए मामले 17 जिलों से आए हैं। खुर्दा में सबसे अधिक छह लोगों की मौत हुई जबकि कटक में पांच मरीजों ने जान गंवाई।

राज्य में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 4,852 नए मामले आए। 21 अप्रैल को ओडिशा में 4,851 मामले आए थे। संक्रमण के नए मामलों में से 2,765 पृथक-वास केंद्रों से सामने आए जबकि बाकी के 2,087 मामले स्थानीय लोगों के संपर्क के कारण सामने हैं।

खुर्दा जिले में सबसे अधिक 649 मामले आए। राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले के तहत आती है। इसके बाद कटक में 505 और जाजपुर में 382 मामले आए। राज्य में अभी 62,515 मरीज उपचाराधीन हैं। अभी तक कुल 7,81,488 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को पश्चिमी ओडिशा के 11 जिलों में कोविड-19 प्रबंधन के लिए 25 करोड़ रुपये का अतिरिक्त पैकेज देने की घोषणा की।

वहीं, मिजोरम में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 178 नए मामले आए और एक व्यक्ति की मौत हुई। इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 14,921 हो गए और मृतकों की संख्या 62 पर पहुंच गयी है।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात को जोराम मेडिकल कॉलेज (जेडएमसी) में कोरोना वायरस से 75 वर्षीय मरीज की मौत हो गयी। संक्रमण के नए मामलों में से आइजोल जिले में 118, लुंगलेई में 16, सिआहा में पांच, लॉन्गतलई में 18, कोलासिब में 12, चम्फई में सात तथा मामित और सैतुअल जिलों में एक-एक मामला आया।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 6.57 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के लिए 2,709 नमूनों की जांच की गयी। संक्रमण के नए मामलों में 43 से अधिक बच्चे और तीन स्वास्थ्य देखभाल कर्मी शामिल हैं।

मिजोरम में अभी 3,501 मरीज कोविड-19 का उपचार करा रहे हैं जबकि 11,358 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. ललजाव्मी ने बताया कि शुक्रवार तक 2,85,073 लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ले ली जिसमें से 52,956 ने टीके की दोनों खुराक ले ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए