लाइव न्यूज़ :

जींद : भगोड़ा अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार, वर्दी फाड़ी

By भाषा | Updated: June 27, 2021 23:54 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 27 जून जिले के कंडेला गांव में भगोड़ा अपराधी को पकड़ने गए पुलिस बल के साथ स्थानीय लोगों ने ना सिर्फ दुर्व्यवहार किया बल्कि एक पुलिसकर्मी के कंधे पर दांत काटा और उनकी वर्दी फाड़ दी।

सदर थाना पुलिस ने पुलिसकर्मी की शिकायत पर दंपत्ति के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीओ स्टाफ के प्रभारी जयपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव कंडेला निवासी हरीश को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। प्राप्त सूचना के आधार पर शनिवार देर शाम पुलिस बल उसे गिरफ्तार करने पहुंचा। कार्रवाई के दौरान हरीश के माता-पिता पुलिसकर्मियों से उलझ गए और हाथापाई पर उतर आए। उसकी मां ने एएसआई के कंधे को दांत से काट लिया जबकि धक्का-मुक्की में एक अन्य पुलिसकर्मी की वर्दी फट गयी। हालांकि पुलिस टीत हरीश को गिरफ्तार करने में सफल रही।

सदर थाना पुलिस ने जयपाल की शिकायत पर हरीश के माता-पिता के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos