लाइव न्यूज़ :

Jammu-Kashmir: सोनमर्ग और पहलगाम में जल्द शुरू होगी राफ्टिंग, जानें पूरी जानकारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 5, 2026 09:24 IST

Jammu-Kashmir: सुरक्षा उपायों और सुनियोजित कार्यक्रमों के चलते, इन दोनों पर्यटन स्थलों पर राफ्टिंग के लिए पर्यटकों की लगातार आवाजाही बने रहने की उम्मीद है।

Open in App

Jammu-Kashmir: कश्‍मीर आकर एडवेंचर टूरिज्‍म का मजा लेने की ख्‍वाहिश रखने वालों को अब निराश नहीं होना पड़ेगा क्‍योंकि पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम नरसंहार के उपरांत सोनमर्ग और पहलगाम में राफ्टिंग की जिस गतिविधि को रोक दिया गया था वह अब दो दिन बाद फिर से चालू होने जा रही है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है कि सोनमर्ग और पहलगाम में राफ्टिंग की गतिविधियां 7 मई के बाद फिर से शुरू होने वाली हैं, जिससे कश्मीर में एडवेंचर टूरिज्‍म को नई गति मिलेगी।

एक पर्यटन अधिकारी ने बताया कि मौसम की स्थितियों को देखते हुए इस फैसले को मंजूरी दे दी गई है, और सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

एक वरिष्ठ पर्यटन अधिकारी ने बताया कि सुरक्षित और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां चल रही हैं। पर्यटन अधिकारी का कहना था कि हमने दोनों जगहों पर राफ्टिंग के लिए मंजूरी दे दी है। सुरक्षा प्रोटोकाल को मजबूत किया जा रहा है ताकि पर्यटक बिना किसी जोखिम के इस अनुभव का आनंद ले सकें।

उनका कहना था कि अधिकारी प्रशिक्षित गाइड, सही उपकरणों और बचाव तंत्र पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए नदी के रास्तों की समीक्षा की जा रही है। पर्यटन अधिकारी ने बताया कि स्थानीय एजेंसियों और पर्यटन विभागों के बीच तालमेल को और बेहतर बनाया जा रहा है।

सोनमर्ग में, आने वाले महीनों में एक बड़े राफ्टिंग कार्यक्रम की योजना पर भी काम चल रहा है। उम्मीद है कि यह कार्यक्रम देश-विदेश के एडवेंचर के शौकीनों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। स्थानीय जानकारों का मानना है कि इससे यह इलाका उत्तरी भारत में राफ्टिंग के एक प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना सकता है।स्थानीय निवासियों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इस कदम का स्वागत किया है।

सोनमर्ग के एक स्थानीय होटल मालिक का कहना था कि राफ्टिंग से एक अलग तरह के पर्यटक आते हैं। ये पर्यटक यहां ज्‍यादा समय तक रुकते हैं और ज्‍यादा खर्च करते हैं। पहलगाम के एक अन्य निवासी का कहना था कि इससे युवाओं को गाइड, ड्राइवर और सहायक कर्मचारियों के तौर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। 

जबकि पर्यटन विशेषज्ञों का कहना है कि राफ्टिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियां कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र में विविधता लाने में मदद करती हैं। पर्यटक यहां सिर्फ कुछ समय के लिए घूमने के बजाय ऐसे अनुभवों में शामिल होते हैं, जिनसे उनका यहां रुकने का समय बढ़ जाता है। इससे होटलों, परिवहन संचालकों और स्थानीय व्यवसायों की आमदनी में भी बढ़ोतरी होती है।

सुरक्षा उपायों और सुनियोजित कार्यक्रमों के चलते, इन दोनों पर्यटन स्थलों पर राफ्टिंग के लिए पर्यटकों की लगातार आवाजाही बने रहने की उम्मीद है। यदि मौसम अनुकूल रहा, तो पर्यटन अधिकारियों को उम्मीद है कि इस सीजन की शुरुआत जोरदार होगी, जिससे आने वाले महीनों में घाटी की पर्यटन अर्थव्यवस्था को काफ़ी बढ़ावा मिलेगा।

टॅग्स :Kashmir Tourism Development Corporationजम्मू कश्मीरjammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

भारतJammu-Kashmir Weather: मई में भारी बारिश का अनुमान, क्या मार्च-अप्रैल की 24% कमी की हो पाएगी भरपाई?

भारतJammu-Kashmir: फाइलों में 'घर वापसी', जमीन पर सन्नाटा: ₹1618 करोड़ स्वाहा, पर घाटी लौटे सिर्फ 3 परिवार

कारोबार20-कोच वाली वंदे भारत ट्रेन?, जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से श्रीनगर रवाना, जानिए सुविधाएं

भारतश्रीनगर से कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत का विस्तार, अब इस रूट पर दौड़ेगी ट्रेन

भारत अधिक खबरें

भारतBhabanipur Election Result 2026: मुख्यमंत्री रहते हुए भी क्यों हारीं ममता बनर्जी? वो 10 वजहें जिन्होंने बदल दिया बंगाल का सियासी मंजर

भारतPunjab: आज राष्ट्रपति से राघव चड्ढा और भगवंत मान की मुलाकात, क्या दलबदल मामले में आएगा नया मोड़?

भारतपुडुचेरी विधानसभा चुनावः केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया होंगे बीजेपी पर्यवेक्षक, चुनेंगे विधायक दल का नेता

भारत4 मई 2026 का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज?, हिंदू और हिंदी विरोध खा गया स्टालिन को?

भारतइसे कहते हैं कांटे से कांटा निकालना!, जय श्रीराम के नारे से इतना नाराज क्यों?