लाइव न्यूज़ :

हिंगलगंज सीटः 5,421 वोट से जीतीं संदेशखलि की रेखा पात्रा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2026 20:44 IST

Hingalganj seat: "यह असीम स्नेह और सहयोग आपको और भी बेहतर सेवाएं प्रदान करने और आपकी आशाओं व आकांक्षाओं को पूरा करने के हमारे संकल्प को मजबूत कर रहा है।"

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षित, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील राज्य बनाने के लिए किए गए अथक प्रयासों को एक मजबूत समर्थन बताया।जी. सुधाकरन ने सोमवार को अंबलपुझा विधानसभा सीट पर 27,935 मतों के अंतर से जीत हासिल की।निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस नेता पी. के. देवदॉस को हराया।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में संदेशखलि विरोध प्रदर्शन का चेहरा रहीं रेखा पात्रा ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार को 5,421 वोट से हरा दिया। रेखा पात्रा को राज्य में महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ लड़ाई में भाजपा के चेहरे के रूप में पेश किया गया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को असम की जनता को "ऐतिहासिक हैट्रिक जनादेश" के लिए बधाई दी और इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील राज्य बनाने के लिए किए गए अथक प्रयासों को एक मजबूत समर्थन बताया।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, "यह असीम स्नेह और सहयोग आपको और भी बेहतर सेवाएं प्रदान करने और आपकी आशाओं व आकांक्षाओं को पूरा करने के हमारे संकल्प को मजबूत कर रहा है।" मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व नेता जी. सुधाकरन ने सोमवार को अंबलपुझा विधानसभा सीट पर 27,935 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

उन्होंने 9 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों से पहले वामपंथी पार्टी छोड़ दी थी और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। एलजेके के संस्थापक जोस चार्ल्स मार्टिन सोमवार को पुडुचेरी के कामराज नगर निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस नेता पी. के. देवदॉस को हराया।

एलजेके यहां एआईएनआरसी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सहयोगी है। केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की हार से न सिर्फ इस प्रदेश से वामपंथी सरकार की विदाई हो गयी, बल्कि पांच दशक बाद पहली बार ऐसी स्थिति बनी जब देश के किसी राज्य में वाम दलों की सरकार नहीं है।

जिस केरल से वाम दलों ने पहली बार 1957 में सत्ता का सूर्योदय देखा था, आज वहीं से उनका सूर्यास्त हो गया। असम विधानसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस के देवव्रत सैकिया नाजिरा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के मयूर बोरगोहेन से 46,701 मतों से हार गए। यह जानकारी निर्वाचन आयोग ने दी है।

बोरगोहेन को 98,198 वोट मिले जबकि सैकिया को 51,497 वोट प्राप्त हुए। केरल के वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल ने सोमवार को राज्य विधानसभा चुनाव में कोट्टारक्कारा सीट से मामूली अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की पूर्व नेता आयशा पोट्टी से कड़ी टक्कर मिली, जो इस साल जनवरी में कांग्रेस में शामिल हुई थीं।

बालगोपाल को 63,926 वोट मिले और उन्होंने मात्र 1,012 वोट के अंतर से पोट्टी के खिलाफ जीत हासिल की। पोट्टी ने 2016 में 83,443 वोट प्राप्त किए थे और 40,000 से अधिक वोट के अंतर से जीत हासिल की थी। तमिलनाडु उच्च शिक्षा मंत्री गोवी चेझियान ने सोमवार को 14,116 मतों के अंतर से थिरूविडाइमारूदूर सीट पर जीत हासिल की। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग के अनुसार, चेझियान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और टीवीके उम्मीदवार एस. प्रभाकरन के मुकाबले 79,951 वोट हासिल किए, जबकि प्रभाकरन को 65,835 वोट मिले।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावविधानसभा चुनावकेरल विधानसभा चुनावतमिलनाडु विधानसभा चुनावAssam Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Election Results 2026: भवानीपुर से ममता बनर्जी 15,000 वोटों से हारीं, भाजपा के सुवेंदु अधिकारी जीते

भारतWest Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद, बीजेपी किसे चुनेगी मुख्यमंत्री? ये 5 प्रबल दावेदार

भारत2027 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को महिलाओं का आक्रोश सहना पड़ेगा?, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-पाप को धूल नहीं पाएगी समाजवादी पार्टी, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को मिठाई खिलाई?, पश्चिम बंगाल-असम विधानसभा चुनाव में जीत, वीडियो

भारतगांव में कहावत- 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे'?, गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअसम में कांग्रेस की हार, एआईसीसी प्रभारी जितेंद्र सिंह अलवर ने महासचिव पद से दिया इस्तीफा

भारतKerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस ने जीतीं 63 सीटें, सीपीआई(एम) 26 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर, जानें अन्य सभी पार्टियों का हाल

भारतAssemblies Elections 2026: 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के सबक

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारतगंगोत्री से गंगासागर तक बीजेपी की सरकार, पीएम मोदी ने कहा- 20 से ज्यादा राज्यों में भाजपा-NDA की सरकार, वीडियो