पुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2026 12:01 IST2026-05-02T11:54:41+5:302026-05-02T12:01:01+5:30

आरोपी की पहचान दक्षिण कश्मीर के काचीपोरा इलाके के निवासी उमर मलिक के रूप में हुई है।

jk news Terrorists overground worker Umar Malik arrested in Pulwama pistol, 2 cartridges, magazine, Chinese grenade, Pakistani grenade and mobile recovered Jammu and Kashmir | पुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

सांकेतिक फोटो

Highlights गुप्त गतिविधियों के संचालन में उनकी मदद करते हैं।ग्रेनेड और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

श्रीनगर:जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को आतंकवादियों के एक ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ओजीडब्ल्यू वे लोग होते हैं जो आतंकवादियों को साजो-सामान उपलब्ध कराते हैं और गुप्त गतिविधियों के संचालन में उनकी मदद करते हैं।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान दक्षिण कश्मीर के काचीपोरा इलाके के निवासी उमर मलिक के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मलिक के पास से एक पिस्तौल, दो कारतूस, एक मैगजीन, एक चीनी ग्रेनेड, एक पाकिस्तानी ग्रेनेड और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

Web Title: jk news Terrorists overground worker Umar Malik arrested in Pulwama pistol, 2 cartridges, magazine, Chinese grenade, Pakistani grenade and mobile recovered Jammu and Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे