MI vs LSG: मुंबई इंडियंस ने एलएसजी को 6 विकेट से हराया, रोहित शर्मा हिटमैन वाले अंदाज में लौटे, 44 गेंदों में बनाए 84 रन

लगातार पिछली तीन हार के बाद एमआई ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी से 229 रनों के लक्ष्य को 18.4 ओवर में अपने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

By रुस्तम राणा | Updated: May 4, 2026 23:34 IST

Open in App

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 6 विकेट से मात दी। लगातार पिछली तीन हार के बाद एमआई ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी से 229 रनों के लक्ष्य को 18.4 ओवर में अपने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। रिकेल्टन और रोहित ने बल्लेबाज़ी का शानदार प्रदर्शन करते हुए ओपनिंग विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी की।

रिकेल्टन, जिन्होंने पिछले हफ़्ते इसी मैदान पर शतक बनाया था, ने कुछ किस्मत वाले चौकों के साथ अपनी पारी की शुरुआत की। लेकिन जल्द ही वे अपनी लय में आ गए और आक्रामक बल्लेबाज़ी करने लगे। उन्होंने 32 गेंदों में 8 छक्के और 6 चौकों की मदद से 83 रनों की बेहतरीन पारी खेली। 

रोहित ने, अपने वापसी वाले मैच में, शुरुआत करने में थोड़ा समय लिया, लेकिन एक बार जब उनकी आँखें जम गईं, तो दोनों छोर से बेहतरीन बल्लेबाज़ी देखने को मिली। वह हिटमैन वाले अंदाज में लौटे। शर्मा ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 84 रन बनाए। उनकी इस अर्धशतकीय पारी में 7 छक्के और 6 चौके शामिल रहे।  

प्रिंस यादव को छोड़कर, एलएसजी का कोई भी गेंदबाज़ रनों के प्रवाह को रोकने में कामयाब नहीं हो पाया। एमआई की सलामी जोड़ी के आउट होने के बाद तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव बड़े शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट गँवा बैठे। इसके बाद नमन  धीर (23 रन) और विल जैक्स (10 रन) ने नाबाद रहते हुए पारी को सफल रूप में अंत किया। 

जबकि इससे पहले निकोल पूरन (21 गेंदों में 63 रन) की तूफ़ानी बल्लेबाज़ी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 228/5 का स्कोर खड़ा किया। जबकि 8वें ओवर के अंत तक एसएसजी का स्कोर 123/1 था और पिच बल्लेबाज़ी के लिए बहुत अच्छी थी। एमआई के लिए कोर्बिन बॉस ने सर्वाधिक दो विके निकाले। 

टॅग्स :आईपीएल 2026मुंबई इंडियंसलखनऊ सुपरजायंट्सरोहित शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या