पुडुचेरी विधानसभा चुनावः केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया होंगे बीजेपी पर्यवेक्षक, चुनेंगे विधायक दल का नेता
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2026 05:35 IST2026-05-05T05:34:13+5:302026-05-05T05:35:01+5:30
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील राज्य बनाने के लिए किए गए अथक प्रयासों को एक मजबूत समर्थन बताया।

file photo
नई दिल्लीः भाजपा ने सोमवार को पुडुचेरी में अपने विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को पार्टी का पर्यवेक्षक नियुक्त किया। पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में एआईएनआरसी के नेतृत्व वाली राजग की जीत के बाद भाजपा ने पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को असम की जनता को "ऐतिहासिक हैट्रिक जनादेश" के लिए बधाई दी और इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील राज्य बनाने के लिए किए गए अथक प्रयासों को एक मजबूत समर्थन बताया।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, "यह असीम स्नेह और सहयोग आपको और भी बेहतर सेवाएं प्रदान करने और आपकी आशाओं व आकांक्षाओं को पूरा करने के हमारे संकल्प को मजबूत कर रहा है।" पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी पर हुए अधिकतर एग्जिट पोल के पूर्वानुमान सही साबित हुए,
लेकिन ‘एक्सिस माई इंडिया’ नामक एजेंसी ने तमिलनाडु में टीवीके के शानदार चुनावी आगाज के सटीक पूर्वानुमान के साथ अपनी अलग पहचान बनाई। पश्चिम बंगाल चुनावों की दिशा का अनुमान ज्यादातर एग्जिट पोल ने सही लगाया, जबकि ‘टुडेज चाणक्य’ और ‘प्रजा पोल’ ने भाजपा की जीत के पैमाने का सटीक अनुमान लगाया।
असम में राजग को दो-तिहाई बहुमत, 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 पर जीती
असम में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के बाद लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने वाली है। राजग ने सोमवार को 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा ने 82 सीट पर जीत हासिल की जबकि उसके सहयोगी दलों बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) और असम गण परिषद (एजीपी) को 10-10 सीट पर जीत मिली है।