लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः अनंतनाग में लश्कर ए तैयबा के मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने बड़ी साजिश की नाकाम

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 2, 2021 16:46 IST

सुरक्षाबलों को अनंतनाग मेंं बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लश्कर ए तैयबा के चार मददगारों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस का दावा है कि उसने हमले की एक बड़ी योजना को नाकाम कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों ने अनंतनाग मेंं लश्कर ए तैयबा के चार मददगारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि उसने हमले की एक बड़ी योजना को नाकाम कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, चारों स्थानीय लोगों को फुसलाकर आतंकी संगठनों में शामिल करते थे। 

जम्मूः सुरक्षाबलों को अनंतनाग मेंं बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लश्कर ए तैयबा के चार मददगारों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस का दावा है कि उसने हमले की एक बड़ी योजना को नाकाम कर दिया है। ये लोग स्थानीय लोगों को फुसलाकर आतंकी संगठनों में शामिल करते थे। 

अनंतनाग में लश्कर-ए-तैयबा के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया है कि इन चार ओवरग्राउंड वर्करों के पकड़े जाने से आतंकवादियों द्वारा अनंतनाग में बनाई जा रही बड़े हमले की योजना को नाकाम बना दिया गया है। यही नहीं घाटी के कई युवा आतंकवाद के रास्ते पर चलने से भी बच गए।

आतंकी संगठनों में शामिल करने का प्रयास

ये चारो आरोपी इलाके के युवाओं को आतंकवादी संगठन में शामिल करने के लिए उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे थे। वे उन्हें लश्कर-ए-तैयबा के अलावा आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल होने के लिए भी प्रेरित कर रहे थे।

गलत मार्ग पर जाने से बचे युवा

पुलिस ने कहा कि इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर उन्होंने अनंतनाग हमले की योजना को नाकाम बना दिया है। यही नहीं ऑनलाइन मॉड्यूल के प्रचार-प्रसार के प्रभावित होने से घाटी के कई युवा गलत मार्ग पर चलने से बच गए।

श्रीनगर गुलमर्ग मार्ग पर कुकर मिलने से हड़कंप मचा

दूसरी ओर श्रीनगर गुलमर्ग रोड पर अलग-अलग स्थानों पर एक टिफिन बॉक्स सहित चार कुकर पड़े मिले। जिसके बाद कुछ देर के लिए सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। जांच के लिए बीडीएस (बम निरोधक दस्ते) को बुलाया गया। जांच के दौरान कुकर खाली मिले और सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस ने कहा कि आज सुबह श्रीनगर-गुलमर्ग सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में चार कुकर मिले। पुलिस बडगाम के बम निरोधक दस्ते द्वारा कुकर की जांच की गई लेकिन सभी खाली पाए गए। करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल कर दिया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए