लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: आतंकवाद से जुड़े शख्स की 6 दुकानें एनआईए ने की जब्त, 2017 के हमले से जुड़ा है मामला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 10, 2023 16:06 IST

Open in App

जम्मू: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर दिसंबर 2017 में हुए आतंकवादी हमले के सिलसिले में कश्मीर के लेथपोरा में आतंकवादी फयाज अहमद खान की छह दुकानें जब्त कर ली हैं। इस हमले में पांच सैनिक शहीद हो गए थे जबकि तीन आतंकवादी जवाबी कार्रवाई में मारे गए थे। जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर छापेमारी के बाद एनआईए ने मई 2022 में मुजम्मिल मुश्ताक भट के साथ खान को गिरफ्तार किया था।

एनआईए अधिकारी ने कहा, द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के दो कार्यकर्ता भट और खान पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के साथ संपर्क में थे। वे आतंकवादी गतिविधियों के लिए रसद प्रदान करने, आतंकवादी प्रचार फैलाने, कट्टरपंथी बनाने और प्रतिबंधित संगठन के नए सदस्यों की भर्ती करते थे। टीआरएफ आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की एक शाखा है।

अधिकारी ने कहा कि टीआरएफ और उसके स्वयंभू कमांडर सज्जाद गुल हिंसक गतिविधियों में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर के युवाओं को कट्टरपंथी बना रहे हैं, उन्हें प्रेरित और भर्ती कर रहे हैं।

गुल पाकिस्तान स्थित लश्कर के अपने अन्य सहयोगी कमांडरों के साथ, सुरक्षा बलों पर हमले शुरू करने और लक्षित हत्याओं को अंजाम देने के लिए पूर्व-निर्धारित लक्ष्यों की टोह लेने, गोला-बारूद, विस्फोटकों का समन्वय और परिवहन करने के लिए लोगों की भर्ती कर रहा है।

इससे पहले कल एनआईए ने श्रीनगर, कुपवाड़ा, पुंछ और राजौरी सहित जम्मू कश्मीर के 15 स्थानों पर छापेमारी की थी। एनआईए ने शोपियां के 3, अनंतनाग के 4, बडगाम के 2, बारामुल्ला के 1, श्रीनगर के 2, पुंछ के 2 और राजौरी के 1 स्थानों पर तलाशी ली थी। एनआईए की छापेमारी 5 मई को राजौरी जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के पांच जवानों के शहीद होने के कुछ दिनों बाद शुरू हुई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना