लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवसः पीएम मोदी ने सुबह करीब साढ़े सात बजे तिरंगा फहराया, 21 तोपों की सलामी के बीच राष्ट्रीय गान बजाया गया

By भाषा | Updated: August 15, 2019 19:22 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को जब लाल किले पर पहुंचे तो लोग उनकी एक झलक के लिए अपने स्थान पर खड़े हो गए। प्रधानमंत्री ने 73वें स्वतंत्रता दिवस पर 17वीं सदी के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मोदी सफेद कुर्ता पैजामा और रंगबिरंगा राजस्थानी साफा पहने हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी काले रंग की रेंज रोवर से नीचे उतरे और भीड़ की ओर हाथ हिलाया। भीड़ में हजारों स्कूली बच्चे शामिल थे।रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री एस वाई नाइक और रक्षा सचिव संजय मित्रा ने मोदी की अगवानी की।

विश्व के नेताओं ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बधाई दी और भारत को एक घनिष्ठ मित्र बताया।

स्वतंत्रता दिवस ः प्रमुख झलकियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को जब लाल किले पर पहुंचे तो लोग उनकी एक झलक के लिए अपने स्थान पर खड़े हो गए।

प्रधानमंत्री ने 73वें स्वतंत्रता दिवस पर 17वीं सदी के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

मोदी सफेद कुर्ता पैजामा और रंगबिरंगा राजस्थानी साफा पहने हुए थे।

मोदी काले रंग की रेंज रोवर से नीचे उतरे और भीड़ की ओर हाथ हिलाया। भीड़ में हजारों स्कूली बच्चे शामिल थे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री एस वाई नाइक और रक्षा सचिव संजय मित्रा ने मोदी की अगवानी की।

सचिव ने जनरल आफिसर कमांडिंग (जीओसी), दिल्ली क्षेत्र का परिचय मोदी से कराया।

प्रधानमंत्री जीओसी के साथ सलामी मंच की ओर बढ़े जहां सेना के तीनों अंगों और पुलिस गारद ने उन्हें सलामी दी।

मोदी इसके बाद लाल किले की प्राचीर की ओर गए और सुबह करीब साढ़े सात बजे तिरंगा फहराया।

गार्डों ने राष्ट्रीय सलामी दी और 21 तोपों की सलामी के बीच बैंड ने राष्ट्रीय गान बजाया।

प्रधानमंत्री ने इसके बाद करीब 95 मिनट तक देश को संबोधित किया। लगातार छठी बार मोदी बिना किसी बुलेट प्रूफ शीशे की सुरक्षा के खुले मंच से संबोधन दिया।

इस मौके पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्रियों में राजनाथ सिंह, अमित शाह, एस जयशंकर, नितिन गडकरी, रमेश पोखरियाल, प्रह्लाद सिंह पटेल आदि नेता शामिल थे।

सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों जनरल बिपिन रावत, एयर मार्शल बी एस धनोआ और एडमिरल करमबीर सिंह इस मौके पर उपस्थित थे।

लाल किले के सामने हजारों स्कूली बच्चों ने एक समन्वित संरचना बनायी थी जिससे ‘नया भारत’ लिखा गया था।

सुबह हुई वर्षा से मौसम सुहावना बन गया था। यद्यपि मैदान गीला हो गया था।

प्रधानमंत्री के संबोधन के बीच में हल्की फुहारें शुरू हो गई। कार्यक्रम में शामिल कई लोगों ने रेनकोट पहन लिया।

मोदी ने अपने संबोधन के बाद भीड़ की ओर हाथ हिलाया और वहां से रवाना होने के लिए अपने काफिले की ओर बढ़ गए। यद्यपि बीच रास्ते में वह रुक गए और अपने सुरक्षा घेरे को तोड़कर बच्चों के बीच चले गए। मोदी ने कई बच्चों से हाथ मिलाया। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदीमोदी सरकारराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया