लाइव न्यूज़ :

बिहार के मधुबनी जिले में ग्रामीणों के डर से तालाब में कूदे प्रेमी जोड़े, डूबने से युवक की मौत, रात करीब 10 बजे अपनी प्रेमिका से मिलने गांव के एक बगीचे में पहुंचा था

By एस पी सिन्हा | Updated: May 16, 2026 20:27 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे शिवम अपनी प्रेमिका से मिलने गांव के एक बगीचे में पहुंचा था. दोनों तालाब किनारे बातचीत कर रहे थे, तभी कुछ ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई.

Open in App

पटना:बिहार में मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के दुर्गापट्टी गांव से प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ग्रामीणों के डर से तालाब में कूदे एक प्रेमी जोड़े में युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि युवती की जान बचा ली गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान उमगांव निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे शिवम अपनी प्रेमिका से मिलने गांव के एक बगीचे में पहुंचा था. दोनों तालाब किनारे बातचीत कर रहे थे, तभी कुछ ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई. ग्रामिणों के अनुसार, गांव के कुछ युवक दोनों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े. खुद को चारों ओर से घिरता देख प्रेमी-प्रेमिका ने घबराकर तालाब में छलांग लगा दी. 

स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवती को बाहर निकाल लिया, लेकिन आरोप है कि कुछ लोगों ने बांस-बल्ले दिखाकर शिवम को बाहर निकलने नहीं दिया. शिवम को तैरना नहीं आता था, जिस कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. करीब एक घंटे बाद घटना की जानकारी उमगांव के लोगों को मिली. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शिवम को तालाब से बाहर निकाला गया. 

गंभीर हालत में उसे तुरंत उमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे. इससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा. आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए. बाद में शिवम को बासोपट्टी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

घटना की सूचना मिलते ही हरलाखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्यवाई की जाएंगी.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभ्रम की राजनीति छोड़ें, पहले अपने गिरेबान में झांकें राहुल गांधी?, संजय मयूख ने कहा- कांग्रेस ने एक बार फिर 22 लाख छात्रों के भविष्य से ऊपर राजनीति को चुना

क्राइम अलर्टबिहार के खगड़िया जिले में पुलिस ने किया देह व्यापार के एक नेटवर्क का भंडाफोड़, होटल में बाहर से होती थी लड़कियों की सप्लाई

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

क्राइम अलर्टबिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार ने भ्रष्टाचार से अर्जित कर ली अकूत संपत्ति, रेड के दौरान मिला 40 लाख रुपये कैश

क्राइम अलर्टबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहन के साथ किया गैंग रेप

भारत अधिक खबरें

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारतगढ़चिरोली हुआ नक्सलमुक्त! 8 सशस्त्र नक्सली गिरफ्तार, 5 ने किया सरेंडर, 51 हथियार और 6534000 रुपये बरामद

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतमहाराष्ट्र: बोइंग 777 की मरम्मत की मजदूरी ₹85 प्रति घंटे, आमरण अनशन पर बैठे एआईईएसएल एमआरओ के इंजीनियर और तकनीशियन