लाइव न्यूज़ :

बिना मास्क पहने ही निरीक्षण करने पहुंचे IG मोहित अग्रवाल, UP पुलिस ने काटा चालान

By भाषा | Updated: June 7, 2020 03:09 IST

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।कानपुर रेंज आईजी मोहित अग्रवाल का शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने चालान काट दिया।

कानपुर: कोविड-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन में पुलिस महानिरीक्षक (कानपुर रेंज) मोहित अग्रवाल ने सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं पहनने के कारण जुर्माना अदा किया। इसके साथ ही उन्होंने लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का पालन करने की महत्ता का उदाहरण सामने रखा।

अग्रवाल ने थाना प्रभारी(बर्रा) रणजीत सिंह से कहा कि वह उनसे बिना मास्क पहने बाहर निकलने पर जुर्माना वसूल करें। जिसके बाद एसएचओ ने चालान बनाया और आईजी को एक प्रति सौंपी और आईजी ने मौके पर ही 100 रुपये का जुर्माना दिया। अग्रवाल ने बाद में बताया कि वह निरीक्षण के लिए शुक्रवार को बर्रा गए थे और अपने वाहन से बिना मास्क पहने बाहर निकल आए थे। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश में शनिवार को 382 नये मामलों के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 10,103 हो गयी जबकि इस संक्रमण से अब तक 268 लोग की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि कोरोना वायरस संक्रमण के 382 नये मामले बीते 24 घंटे में आये, जिसके बाद राज्य में इस संक्रमण से ग्रस्त लोगों की संख्या 10, 103 हो गयी।

बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में 11 और मरीजों की मौत हो गयी, जिसके बाद इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढकर 268 हो गयी। कुल 5,908 लोग उपचारित हो चुके हैं जबकि 3,927 लोग उपचाराधीन हैं। बुलेटिन में कहा गया कि बीते 24 घंटे में फिरोजाबाद में दो, रामपुर, बुलंदशहर, सुल्तानपुर, बदायूं, बांदा, हाथरस, कानपुर नगर, मेरठ, मुरादाबाद में एक एक व्यक्ति की मौत इस संक्रमण से हुई।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है