लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के वसई शहर में पति पत्नी ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: November 20, 2020 09:53 IST

Open in App

पालघर (महाराष्ट्र) 20 नवम्बर महाराष्ट्र के पालघर जिले में पति पत्नी ने कथित तौर पर जहर मिला खाना खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान विष्णु पटेल (26) और उसकी पत्नी प्रतिभा (22) के तौर पर हुई है। वे पालघर जिले के वसई शहर के भोईपाड़ा में रहते थे।

उन्होंने बताया कि विष्णु प्लास्टिक की कम्पनी में मशीन ऑपरेटर का काम करता था।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को दम्पत्ति के एक वर्षीय बेटे की रोने की आवाज आने पर पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिली। पड़ोसी दरवाजा तोड़कर घर के अंदर गए तो उन्होंने दोनों को जमीन पर गिरे देखा और उन्हें तुंरत एक निजी अस्पताल ले गए, जहां महिला की बुधवार शाम और उसके पति की बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों ने जहर मिला खाना खाया था।

उन्होंने बताया कि मौके से कोई ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं हुआ है और आत्महत्या करने के कारण का भी अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारत अधिक खबरें

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?