लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly Elections ADR REPORT 2024: 13 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले, 86 विधायक करोड़पति?, एडीआर रिपोर्ट में खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2024 16:05 IST

Haryana Assembly Elections ADR REPORT 2024: उम्मीदवारों में से जिन 12 ने आपराधिक मामलों का खुलासा किया है उनमें छह गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं और एक विधायक हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी है।

Open in App
ठळक मुद्दे 90 विधायकों में से 44 प्रतिशत के पास 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।वर्ष 2019 में सात उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले थे।पांच वर्ष में विधायकों को हुए उल्लेखनीय वित्तीय लाभ को दर्शाता है।

Haryana Assembly Elections ADR REPORT 2024: नवनिर्वाचित 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में 86 विधायक (96 प्रतिशत) करोड़पति हैं जबकि 12 (13 प्रतिशत) अपने खिलाफ आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। चुनाव संबंधी आंकड़ों का विश्लेषण करने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के एक विश्लेषण से यह जानकारी सामने आई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) एंड हरियाणा इलेक्शन वॉच ने सभी 90 विजयी उम्मीदवारों के हलफनामे का विश्लेषण करने के बाद ये आंकड़े जारी किए जो बताते हैं कि करोड़पति विधायकों का आंकड़ा 2019 के 93 प्रतिशत से बढ़कर इस बार 96 प्रतिशत हो गया है। आंकड़े दर्शाते हैं कि 90 विधायकों में से 44 प्रतिशत के पास 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

जबकि सिर्फ 2.2 प्रतिशत के पास 20 लाख रुपये से कम की संपत्ति है। प्रत्येक विजयी उम्मीदवार की औसत संपत्ति 24.97 करोड़ रुपये है, जो 2019 के 18.29 करोड़ रुपये से काफी अधिक है। पार्टीवार देखें तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 96 प्रतिशत विधायकों, कांग्रेस के 95 प्रतिशत विधायकों तथा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) एवं निर्दलीय दोनों के 100 प्रतिशत विजेताओं ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। हिसार से निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल इस सूची में शीर्ष पर हैं जिनकी कुल संपत्ति 270 करोड़ रुपये से अधिक है।

इसके बाद भाजपा की शक्ति रानी शर्मा और श्रुति चौधरी के पास क्रमश: 145 करोड़ रुपये और 134 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वर्ष 2024 में कुल 30 विधायक दोबारा चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं जिनकी औसत संपत्ति में 2019 से 59 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह 9.08 करोड़ रुपये से बढ़कर 14.46 करोड़ रुपये हो गई है जो पिछले पांच वर्ष में विधायकों को हुए उल्लेखनीय वित्तीय लाभ को दर्शाता है।

आंकड़े बताते हैं कि जीतने वाले उम्मीदवारों में से जिन 12 ने आपराधिक मामलों का खुलासा किया है उनमें छह गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं और एक विधायक हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी है। वर्ष 2019 में सात उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले थे।

पार्टीवार देखें तो 19 प्रतिशत कांग्रेस विधायकों, छह प्रतिशत भाजपा विधायकों और 67 प्रतिशत निर्दलीय विजेताओं ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। विश्लेषण से यह भी पता चला कि 28 विजयी उम्मीदवारों ने एक करोड़ रुपये या उससे अधिक की देनदारी घोषित की है, जिनमें लोहारू से कांग्रेस के राजबीर फरटिया 44 करोड़ रुपये की देनदारी के साथ शीर्ष पर हैं।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024ADRहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019Haryana Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसाल 2024-25 में राष्ट्रीय पार्टियों को मिलने वाले चंदे में 161% की भारी वृद्धि, BJP का हिस्सा 91% से ज़्यादा

भारतBengal Assembly Polls 2026: बंगाल के आधे से ज़्यादा विधायक करोड़पति, 47% पर आपराधिक मामले

भारतHaryana Rajya Sabha Polls Chunav 2026: 2 सीट और 3 प्रत्याशी, संजय भाटिया, करमवीर सिंह बौद्ध और सतीश नांदल में मुकाबला, कुल विधायक 90 और जीतने के लिए चाहिए 31 वोट

कारोबार6769.14 करोड़ रुपये की आय, भाजपा ने 2024-25 में आय घोषित की, एडीआर रिपोर्ट में खुलासा- कांग्रेस के पास 918.28 करोड़ रुपये, जानें अन्य दल का हाल

कारोबारसुशासन दिवस पर नवाचार से जुड़ी टीमों को मिलेगा सुशासन पुरस्कार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो