लाइव न्यूज़ :

गुजरात: अमित शाह ने गांधीनगर में पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: April 24, 2021 18:33 IST

Open in App

अहमदाबाद, 24 अप्रैल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गुजरात के गांधीनगर में कोलावड़ा स्थित एक कोविड-19 समर्पित अस्पताल में 280 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन किया।

इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात राहत (पीएम केयर्स) कोष के तहत गुजरात में ऐसे 11 और संयंत्र स्थापित किये जाएंगे।

शाह ने गांधीनगर संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले कोलावड़ा के एक आयुर्वेदिक अस्पताल में प्रेशर स्विंग अब्सॉर्प्शन (पीएसए) ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन किया। अस्पताल में कोविड-19 केंद्र बनाया गया है।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी इस मौके पर उपस्थित थे।

शाह ने कहा कि पीएम केयर कोष से ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की योजना के तहत केंद्र सरकार ने गुजरात में 11 नए पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र लगाने की स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि इस कोष के जरिये देश भर में ऐसे सैकड़ों संयंत्र स्थापित किये जाएंगे।

गृह मंत्री ने कहा कि कोलवाड़ा में 66 रोगियों का इलाज चल रहा है जिन्हें आज से ऑक्सीजन की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस प्लांट से रोगियों को प्रति मिनिट 280 लीटर ऑक्सीजन मिलेगी, साथ ही आकस्मिक समय के लिए यहाँ ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध कराये गये हैं जिससे मरीजों को कोई असुविधा न हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारत अधिक खबरें

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?