लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चों की परवरिश सरकार करेगी: मंत्री

By भाषा | Updated: May 29, 2021 20:26 IST

Open in App

हापुड़, 29 मई उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 की वजह से जिन बच्चों के माता-पिता का निधन हो गया उनकी परवरिश का जिम्मा प्रदेश सरकार उठाएगी।

उन्होंने कहा कि कोविड के कारण अनाथ हुए बच्चों की शिक्षा, रहना, भोजन इत्यादि जिम्मेदारी सरकार की होगी। बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलायी जाएगी।

मंत्री ने कोविड को लेकर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की और अस्पतालों का दौरा कर मरीजों से भी बातचीत की।

अतुल गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित कोविड-19 नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर इसके प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह से कोविड-19 के भर्ती मरीजों व पृथक-वास में रहने वाले मरीजों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखा शर्मा से जनपद में मरीजों के बेहतर इलाज के साथ-साथ बेहतर व्यवहार किए जाने के भी निर्देश दिए।

गर्ग ने सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती पांच मरीजों से वार्ता कर उनका हालचाल जाना।

उन्होंने सीडीओ को गांवों में सफाई अभियान निरंतर रूप से चलाने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश राणा के अलावा उप जिला अधिकारी पंकज सक्सेना सहित अन्य जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारत अधिक खबरें

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?