लाइव न्यूज़ :

डीएफसी पर मालगाड़ी 99.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी, राजधानी से तेज गति

By भाषा | Updated: May 29, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) पर चल रहीं मालगाड़ियां राजधानी ट्रेनों से अधिक रफ्तार से चल रही हैं और इनमें से एक तो शनिवार को रिकॉर्ड 99.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह रिकॉर्ड ईस्टर्न डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) के 331 किलोमीटर लंबे न्यू खुर्जा-न्यू भाउपुर सेक्शन पर बनाया गया जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 दिसंबर, 2020 को परिचालन के लिए खोला था।

वेस्टर्न डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) पर रेवाड़ी तथा मदार के बीच 306 किलोमीटर लंबे दूसरे सेक्शन को सात जनवरी को खोला गया था।

इन सेक्शन में आज तक कुल 4,000 ट्रेनें चली हैं जिनमें से 3,000 से अधिक ट्रेनें ईडीएफसी पर चलीं।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इनमें से कुछ ट्रेनें ईडीएफसी में 99.40 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत रफ्तार से दौड़ रही हैं वहीं डब्ल्यूडीएफसी पर 89.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मालगाड़ियां दौड़ रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?