लाइव न्यूज़ :

तेज गर्मी के बीच निर्जलीकरण से बच्ची की मौत, नानी बीमार

By भाषा | Updated: June 8, 2021 22:07 IST

Open in App

जयपुर, आठ जून राजस्थान के जालोर जिले में तेज गर्मी में पानी की कमी के चलते पांच साल की एक बच्ची की मौत की घटना सामने आई है। बच्ची के साथ चल रही उसकी नानी भी बीमार हो गई थी जिनकी हालत अब ठीक है।

रानीवाड़ा के उपखंड अधिकारी प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने ‘भाषा’ को बताया कि घटना रविवार की है जब तपती दोपहरी में रायपुर से डूंगरी गांव की ओर लौटते समय भीषण गर्मी में तपते रेतीले धोरों में पांच साल की बच्ची अंजली व सुकी देवी बीच रास्ते बेहोश हो गईं।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने अंजली को मृत घोषित कर दिया जबकि बुजुर्ग महिला अभी ठीक है। अग्रवाल ने कहा कि बच्ची के पोस्टमार्टम में निर्जलीकरण की बात सामने आई है।

वहीं मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इस घटना को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस खबर को साझा करते हुए ट्वीट किया,' बेहद शर्मनाक ! क्या ये ही है कांग्रेस सरकार का जल प्रबंधन ?'

वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने खबर के साथ ट्वीट किया,' राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सियासी भाषणों पर भूख,प्यास और मौत भारी है।'

नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया,'राजस्थान के रानीवाड़ा (जालोर) में पानी की कमी से तड़पकर मासूम की प्यास से मौत हो जाना, अत्यंत हृदय विदारक व दर्दनाक है ! आजादी के दशकों बाद दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता नहीं होने से ऐसी स्थिति जब बनती है तो सारे विकास नगण्य नजर आने लगते है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा