लाइव न्यूज़ :

फिल्मकार-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया

By भाषा | Updated: December 11, 2020 18:17 IST

Open in App

मुम्बई, 11 दिसंबर फिल्मकार-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि 46 वर्षीय निर्देशक कोकिलाबेन अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती हैं।

सूत्रों ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनके हृदय में रूकावट है। फिलहाल डॉक्टरों ने एंजियोग्राफी की है और वह आईसीयू में हैं।’’

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि ‘‘रेस 3 ’’ के निर्देशक को आज दोपहर भर्ती कराया गया।

सूत्रों ने कहा, ‘‘ उनकी स्थिति स्थिर है और वह (डॉक्टरों की) निगरानी में हैं।’’

डिसूजा बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफरों में एक हैं। वह ‘‘तुम बिन’’, ‘‘कांटे’’, ‘‘रॉक ऑन’’ और ‘‘ये जवानी है दिवानी’’ जैसी फिल्मों के लिए काम कर चुके हैं।

बतौर निर्देशक उन्होंने ‘एफ.ए.एल.टी.यू’’, ‘‘एबीसीडी’’, ‘‘ए फ्लाईंग जट’’, ‘‘रेस थ्री’’ और हाल ही में ‘‘स्ट्रीट डांसर’’ का निर्देशन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

क्रिकेट227 गेंद में 500 रन?, ग्लेन मैक्सवेल, प्रियांश आर्य, वीरेंद्र सहवाग और नमन धीर से आगे निकले वैभव

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

भारत अधिक खबरें

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारतबंगाल में 200 सीटें जीतेंगे?,  हिमंत बिस्व सरमा ने कहा-ममता दीदी पूरी तरह घबराई हुई हैं, पीएम मोदी को गाली दे रही, वीडियो

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त

भारतकौन हैं ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा?, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने