लाइव न्यूज़ :

पिता-पुत्र की गोली मार कर हत्या, आरोपी भी घायल

By भाषा | Updated: November 8, 2021 00:32 IST

Open in App

भरतपुर, सात नवंबर राजस्थान के भरतपुर जिले में रविवार को एक विवाद को लेकर एक व्यक्ति और उसके नाबालिग बेटे की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाले आरोपी को भी गोली लगी है और उसका उपचार जारी है।

मामले में लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मियों को निंलबित कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को सुरेन्द्र सिंह और लखन शर्मा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस दौरान सुरेन्द्र ने लखन को थप्पड़ मार दिया था।

रात में गश्त कर रहे कोतवाली थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक विजय पाल और हैड कांस्टेबल मानसिंह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और दोनों को अलग कर समझा दिया।

पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह मामले को सुलझाने के लिये दोनों पक्षों के लोग सुरेन्द्र सिंह के घर पर एकत्रित हुए। बैठक के दौरान लखन के भाई दिलावर ने सुरेन्द्र सिंह (46) और उसके बेटे सचिन (17) पर गोली चला दी।

दिलावर ने स्वयं पुलिस को बुलाया और कहा कि उस पर सुरेन्द्र ने गोली चलाई है। जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो पाया कि सुरेन्द्र और सचिन पर दिलावर ने गोली चलायी। दिलावर के भी पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सुरेन्द्र और सचिन को मृत घोषित कर दिया।

पिता और बेटे की मौत होने पर परिजनों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और सड़क पर जाम लगाया।

भरतपुर के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सहायक पुलिस उपनिरीक्षक और हैड कांस्टेबल को बीती रात मामले में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये और पुलिस हिरासत में दिलावर का उपचार जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा की

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतसंविधान संशोधन बिलः पक्ष में 251 और विपक्ष में 185 वोट?, लोकसभा में प्रस्ताव पास और चर्चा शुरू?