लाइव न्यूज़ :

किसानों का प्रदर्शन राजनीतिक नहीं : अमित शाह

By भाषा | Updated: November 29, 2020 22:00 IST

Open in App

हैदराबाद, 29 नवंबर केंद्र के नये कृषि कानूनों के विरुद्ध हजारों किसानों के आंदोलन के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि ये कानून किसानों के कल्याण के लिए हैं और उनका आंदोलन अराजनीतिक है।

शाह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘नये कृषि कानून किसानों के कल्याण के लिए हैं। लंबे समय बाद किसान एक बंधन वाली व्यवस्था से बाहर आ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो भी राजनीतिक रूप से इनका विरोध करना चाहते हैं, करते रहें। मैंने कभी नहीं कहा कि किसानों का प्रदर्शन राजनीतिक है और ना कभी कहूंगा।’’

गृह मंत्री ने दिल्ली की सीमाओं पर एकत्रित हुए किसानों को उत्तर दिल्ली के बुराड़ी मैदान में प्रदर्शन के लिए जमा होने की अपील की है और कहा कि केंद्र सरकार उनके वहां पहुंचने के बाद उनसे बातचीत को तैयार है।

शाह ने एक सवाल के जवाब में एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खबरों में आए इस बयान के लिए उनकी निंदा की कि राजग सरकार ने हैदराबाद में पाकिस्तानियों, रोहिंग्या तथा बांग्लादेशियों के अवैध तरीके से रहने के आरोपों पर क्या कार्रवाई की है।

शाह ने इस बारे में ओवैसी से लिखित में देने को कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं कार्रवाई करता हूं तो वे (ओवैसी और अन्य दल) संसद में हंगामा करते है। क्या आपने यह नहीं देखा?’’

गृह मंत्री ने कहा, ‘‘एक बार वह मुझे लिखित में कहें कि रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को निकाला जाए तो मैं कार्रवाई करुंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह केवल चुनावी भाषण तक सीमित नहीं रहना चाहिए। जब भी संसद में इस विषय पर चर्चा होती है तो उनका पक्ष कौन लेता है? देश की जनता यह जानती है।’’

शाह की टिप्पणियों को लेकर उन पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने कहा, ‘‘वह इतिहास में पहले मंत्री हैं जिन्हें अपना काम करने के लिए एक सांसद के पत्र की जरूरत है।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उनकी ही पार्टी ने हैदराबाद में इन काल्पनिक अवैध घुसपैठियों को पैदा किया और अब वह मेरी मंजूरी चाहते हैं। असम में ‘40 लाख दीमकों’ की तरह वे केवल शाह की कपोल कल्पना में और केवल चुनावों के लिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी