लाइव न्यूज़ :

किसान नेताओं ने संत बाबा राम सिंह को दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: December 17, 2020 14:59 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 17 दिसंबर नए कृषि कानूनों के विरोध में 17 दिन से चिल्ला बॉर्डर पर धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन (भानु) के नेताओं ने दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर कथित रूप से आत्महत्या करने वाले संत बाबा राम सिंह को बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि दी।

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि संत बाबा राम सिंह ने केंद्र सरकार की गलतियों की वजह से आत्महत्या की है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जब तक किसानों की मांगें नहीं मान लेती, तब तक वे धरना वापस नहीं लेंगे।

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह पांच दिन से भूख हड़ताल पर हैं और उनकी स्थिति खराब होने पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने धरना स्थल पर पहुंचकर उनकी जांच की।

योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि पांच दिन तक चिल्ला बॉर्डर खुला रहा, लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से किसान आयोग बनाने की कोई पहल नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि इससे आक्रोशित किसानों ने बुधवार से चिल्ला बॉर्डर को फिर से जाम कर दिया है।

उन्होंने बताया कि अभी नोएडा से दिल्ली जाने वाले मार्ग को बाधित किया गया है। दिल्ली से नोएडा आने वाले मार्ग को बाधित करने पर विचार चल रहा है।

किसानों द्वारा चिल्ला बॉर्डर बाधित किए जाने के बाद लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारत अधिक खबरें

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?