लाइव न्यूज़ :

Fact Check: पीएम मोदी पर बाबूलाल मरांडी का पुराना बयान झारखंड चुनाव के दौरान गलत दावे के साथ किया साझा?, जानें वायरल सच्चाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2024 12:28 IST

Fact Check: जांच में पाया गया कि वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं बल्कि दिसंबर 2018 का है। बाबूलाल मरांडी ‘झारखंड विकास मोर्चा’ (प्रजातांत्रिक) के अध्यक्ष थे और उनकी पार्टी विपक्ष में थी।

Open in App
ठळक मुद्देयूजर इस क्लिप के हाल का होने का दावा करते हुए साझा कर रहे हैं।भाजपा और मोदी सरकार की हर गलती को स्पष्टता से बता रहे हैं।डेस्क ने पुष्टि के लिए उनसे संपर्क किया।

Created By: LOGICALLYFACTS/PTI

Translated By : लोकमत हिन्दी

Fact Check: झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर इस क्लिप के हाल का होने का दावा करते हुए साझा कर रहे हैं। पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में पाया गया कि वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं बल्कि दिसंबर 2018 का है। उस समय बाबूलाल मरांडी ‘झारखंड विकास मोर्चा’ (प्रजातांत्रिक) के अध्यक्ष थे और उनकी पार्टी विपक्ष में थी।

फरवरी 2020 में उन्होंने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया था। छह साल पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर नया बताकर साझा किया जा रहा है। वीडियो साझा करने वालों में शामिल राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने लिखा है, “भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भाजपा और मोदी सरकार की हर गलती को स्पष्टता से बता रहे हैं।”

वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने भी वीडियो साझा किया है और लिखा, “भाजपा के झारखंड अध्यक्ष सच बोल रहे हैं। कह रहे हैं कि अगर मोदी जी पांच साल और प्रधानमंत्री रहे तो भारत पाकिस्तान बन जाएगा।” इस पोस्ट को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और कई यूजर्स इसे हालिया बयान मानकर खूब साझा कर रहे हैं।

वीडियो के ‘की-फ्रेम्स’ को रिवर्स सर्च करने पर हमें मूल वीडियो पत्रकार ‘अशोक गोप’ के फेसबुक अकाउंट पर मिला। उन्होंने 14 दिसंबर 2018 को अपने फेसबुक पेज पर यह अपलोड किया था। उन्होंने दिसंबर 2018 में बाबूलाल मरांडी के इस साक्षात्कार से जुड़े कई वीडियो अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किए थे, इसलिए डेस्क ने पुष्टि के लिए उनसे संपर्क किया।

अशोक गोप ने पीटीआई को बताया कि यह वीडियो दिसंबर 2018 का है। उस समय उन्होंने ही बाबूलाल मरांडी का साक्षात्कार लिया था। यह ‘झारखंड विकास मोर्चा’ के रांची स्थित कार्यालय में लिया गया था। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो उसी साक्षात्कार का हिस्सा है। उस समय बाबूलाल मरांडी भाजपा में नहीं थे।

बाबूलाल मरांडी के मीडिया सलाहकार सुनील तिवारी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि यह वीडियो काफी पुराना है। उन्होंने डेस्क को बताया कि जिस समय उन्होंने ऐसा बयान दिया, उस समय वे भाजपा का हिस्सा नहीं थे। वर्षों पुराने वीडियो को अब गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है। बाबूलाल मरांडी वर्ष 1998 में पहली बार सांसद और वर्ष 2000 में झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बने।

वर्ष 2006 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी और वर्ष 2009 में ‘झारखंड विकास मोर्चा’ (प्रजातांत्रिक) का गठन किया। वर्ष 2020 में उनकी पार्टी का भाजपा में विलय हुआ, जिसके बाद वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने। हमारी अब तक की जांच से यह स्पष्ट है कि बाबूलाल मरांडी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

यह वीडियो करीब 6 साल पुराना है और उस समय वे विपक्ष में थे। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें: https://bit.ly/4hVdGIS सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी दावे की सच्चाई या सत्यापन के लिए पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क के व्हाट्सएप नंबर +91-8130503759 से संपर्क करें।

रिजल्टः गलत

 फैक्ट चेक को वेबसाइट LOGICALLYFACTS ने प्रकाशित किया है।

इसका अनुवाद 'लोकमतन्यूज.इन' ने 'शक्ति कलेक्टिव' के हिस्से के रूप में किया है।

टॅग्स :फैक्ट चेकबाबूलाल मरांडीनरेंद्र मोदीझारखंड विधानसभा चुनाव 2024झारखंड विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारत अधिक खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?